फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Deen Dayal Lado Laxmi Yojana app launched today

Jhajjar-Bahadurgarh News: दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की एप का शुभारंभ आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Deen Dayal Lado Laxmi Yojana app launched today
24jjrp22- सिविल अस्पताल में जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर लगाया जा रहा टैंट। संवाद
- झज्जर में राज्यमंत्री राजेश नागर, बादली में ओमप्रकाश धनखड़, बहादुरगढ़ में विधायक राजेश जून होंगे मुख्य अतिथि
विज्ञापन

- नागरिक अस्पताल परिसर में होंगे कार्यक्रम पात्र महिलाओं को होगा मौके पर ही पंजीकरण
फोटो-22
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए मोबाइल एप का आज 25 सितंबर को शुभारंभ होगा। जिला स्तर पर कार्यक्रम सिविल अस्पताल परिसर में आयोजित होगा, जहां खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर करेंगे। इस मौके जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
उपमंडल स्तर पर बादली सीएचसी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ होंगे, बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक राजेश जून होंगे। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि योजना के लाभार्थियों के एप के जरिए पंजीकरण के लिए कैंप लगेंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ होंगे। अस्पताल परिसर में हेल्थ कैंप भी आयोजित होंगे।
विज्ञापन


समारोह के दौरान होगा पंजीकरण
योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर पात्र महिलाओं को महीने के 2100 रुपये की वित्तीय सहायता देना है। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 23 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। वह कम से कम 15 वर्ष से हरियाणा की निवासी होनी चाहिए। इसके अलावा परिवार की आय एक लाख रुपये वार्षिक तक होनी चाहिए। तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कैंसर पीड़ित महिला, दुर्लभ बीमारियों से ग्रसित महिला, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया से ग्रसित महिला जो पहले से किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ ले रही है, वह भी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पात्र होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यमंत्री करेंगे स्वास्थ्य विभाग के भवनों का उद्घाटन व शिलान्यास
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वर्चुअल माध्यम से स्वास्थ्य सेवा से जुड़े भवनों का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री डीघल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और दूबलधन सीएचसी में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे छारा सीएचसी में ब्लॉक हेल्थ यूनिट की आधारशिला रखेंगे। खुड्डन, बड़ाही, कसार और परनाला गांव में उप स्वास्थ्य केंद्रों की आधारशिला भी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed