{"_id":"65ae9c3d95f323551b0d44b9","slug":"decorate-the-house-like-gulshan-ram-has-come-to-my-house-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-5062-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे घर राम आए हैं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे घर राम आए हैं...
विज्ञापन
-फोटो 55 : तीन शक्ति मंदिर में निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल रामभक्त।
बहादुरगढ़। सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे घर राम आए हैं...भजन दिनभर शहर की सड़कों और शोभायात्राओं में गूंजता रहा। सोमवार को शहर के कई मंदिरों में जहां रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई तो वहीं शोभा यात्राएं भी निकाली गईं। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया और लोग नाचते-गाते हुए यात्रा में शामिल हुए। वहीं बाईपास पर स्थित शिर्डी साई मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान लोग खुशी में झूमे उठे। भक्तों ने एक-दूसरे को नाचते-गाते हुए बधाई दी।
रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर शहर के तीन शक्ति मंदिर से रामरथ ध्वजा यात्रा निकाली गई। यात्रा कई मार्गों से होकर मंदिर परिसर में संपन्न हुई। ध्वजा यात्रा में पुरुष, महिलाएं, बुजुर्ग व बच्चे हाथों में ध्वजा लेकर जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए निकले। यहां पर मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे इनेलो प्रदेशाध्यक्ष के पुत्र व पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र राठी भी रामभक्तों के साथ जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। यात्रा का शहर में कई स्थानों पर फूल बरसाकर स्वागत किया गया। यात्रा में राजेेंद्र सैनी, जयभगवान सैनी, शिव वर्मा, दीपक रोहिल्ला, दया आदि यात्रा में शामिल रहे।
वहीं राम शोभायात्रा शहर की अग्रवाल कॉलोनी से भी निकाली गई। यात्रा अनाज मंडी, रेलवे रोड से होती हुई राधा-कृष्ण मंदिर पहुंची। कई स्थानों पर यात्रा में शामिल भक्तों ने आतिशबाजी की। यात्रा का स्वागत हुआ। डीजे और ढोल नगाड़ों की थाप पर महिलाओं, युवतियां व बच्चों ने जमकर नृत्य किया।