फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Decision taken in panchayat, farmers will take tractor in parade peacefully

पंचायत में लिया निर्णय, शांतिपूर्वक परेड में ट्रैक्टर लेकर जाएंगे किसान

Mon, 25 Jan 2021 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Decision taken in panchayat, farmers will take tractor in parade peacefully
पंचायत में किसानों को संबोधित करते नेता। संवाद - फोटो : Jhjhar
बेरी। गांव डीघल में स्थित बाबा मोहजमा मंदिर में गांव डीघल के 36 बिरादरी के लोगों की पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता अहलावत खाप के प्रधान जयसिंह ने की। पंचायत को संबोधित करते हुए खाप के प्रधान जयसिंह ने कहा कि अहलावत खाप का एक माह से डीघल टोल प्लाजा पर शांतिपूर्ण धरना चल रहा है। दिल्ली परेड को लेकर बैठक में यह फैसला लिया गया है कि 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली परेड को लेकर किसान शांतिपूर्ण ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जाएंगे। पंचायत में 36 बिरादरी के लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सामाजिक तत्वों को करेंगे पुलिस के हवाले
उन्होंने किसानों से अपील भी है कि जो भी किसान दिल्ली परेड में जाएगा। वह शांतिपूर्ण जाए किसी प्रकार का कोई हुड़दंग नहीं करेगा। परेड में कोई असामाजिक तत्व घुसता है तो खाप के सदस्य उसको पकड़ कर पुलिस के हवाले करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली कूच करने के लिए गांव डीघल व आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में ट्रैक्टर शामिल होंगे। डिंपी पहलवान ने कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली परेड में गांव डीघल से हजारों की संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली जाएंगी व अपनी झाकियां दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की जायज मांगें हैं। सरकार को जल्द से तीनों कृषि कानूनों को रद्द करना चाहिए। जब तक सरकार तीनों कानूनों को रद्द नहीं करती है, तब तक किसान आंदोलन को खत्म नही करेंगे। पंचायत में पूर्व सरपंच मांगेराम, डिंपी पहलवान, सतीश, जिले सिंह, सुरेंद्र, निरंजन, रणजीत, बलराज, नान्हे, बुधराम, बनी सिंह, पूर्व सरपंच हसंराज आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed