फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Death of young farmer involved in Tikri border stop

टीकरी बॉर्डर पड़ाव में शामिल युवा किसान की मौत

Mon, 06 Dec 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Death of young farmer involved in Tikri border stop
बहादुरगढ़। टीकरी बॉर्डर पड़ाव में शामिल पंजाब के एक आंदोलनकारी किसान की रविवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। किसान 13 वर्षीय एक बेटी का पिता था। उसकी मौत की सूचना बहादुरगढ़ सेक्टर-9 चौकी पुलिस को मिली तो पुलिसकर्मी नागरिक अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। प्राथमिक पूछताछ के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन एकता (सिद्धूपुर) बठिंडा के जिला प्रधान बलदेव सिंह ने बताया कि गांव सवायच कमालू निवासी 41 वर्षीय युवा किसान दमन सिंह टीकरी बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में भाग ले रहा था। टीकरी बॉर्डर पड़ाव में दमन सिंह सेक्टर-9 के पास किसान जत्थे के साथ डटा हुआ था। चार दिन पहले ही वह गांव से बहादुरगढ़ आया था। शनिवार की रात खाना खाकर सो गया। सुबह उठा और सैर करके अपने टेंट में आ गया। यहां चाय पीने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत खराब हो गई तो लेट गया। उसके नाक से अचानक खून आया तो साथी किसानों ने इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने जांच के दौरान दमन सिंह को मृत घोषित कर दिया। अनुमान लगाया गया है कि दमन सिंह की मौत हृदयाघात से हुई है। कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed