फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   death of workers, electric current, jhajjar

करंट लगने से प्रवासी श्रमिक की मौत

Tue, 01 Sep 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
death of workers, electric current, jhajjar
झज्जर। गांव मातनहेल में एक युवक करंट की चपेट में आ गया। उसको गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर दिनाजपुर के गांव डिगल निवासी सईयद अली पुत्र एमडी ईश्माइल कुछ समय पूर्व मातनहेल में एक फार्म पर काम करता था। वह फार्म पर बिजली की ड्रिल मशीन से दीवार में सुराख कर रहा था। उसी दौरान ड्रिल मशीन में करंट आ गया। इससे सईयद अली बुरी तरह से झुलस गया। बाद में परिजन उसे उपचार के लिए झज्जर नागरिक अस्पताल में लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस चौकी, मातनहेल के जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सईयद अली के शव का पोस्टमार्टम झज्जर के नागरिक अस्पताल में कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed