{"_id":"5d5710ec8ebc3e899a567b3c","slug":"death-of-two-friend-in-accident-jhjhar-news-rtk5120606197","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राले की टक्कर से कार सवार दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राले की टक्कर से कार सवार दो दोस्तों की मौत
विज्ञापन
झज्जर। बादली मार्ग पर शुक्रवार की अलसुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा कार के ट्राले की चपेट में आने की वजह से हुआ। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्राले की चपेट में आने के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें बैठे दोनों ही युवक मौत मौके पर ही हो गई। मृतकों की पहचान भिवानी के अमन पुत्र राजेंद्र व राज पुत्र मुनियाराम के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार अमन व प्रवीन पटौदी में ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाते थे। दोनों अलसुबह भिवानी से अपनी कार में सवार होकर पटौदी जा रहे थे। जब उनकी कार झज्जर-बादली मार्ग पर पहुंची तो बाईपास के नजदीक ही सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्राले ने उनकी कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ही मौके पर अमन व राज की मौत हो गई। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। शुक्रवार को दोनों ही मृतकों के शवों का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने इस बारे में ट्राला चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है।
..............
दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
सुनील, जांच अधिकारी ,सदर थाना झज्जर।
विज्ञापन
..............
दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
सुनील, जांच अधिकारी ,सदर थाना झज्जर।