फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   death of child, mother not give deadbody, doctor, police

मां ने पोस्टमार्टम के लिए बच्चे का शव नही दिया तो बुलाई पुलिस

Sun, 25 Apr 2021 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
death of child, mother not give deadbody, doctor, police
बच्चे की मौत के बाद शव गृह पहुंची पुलिस व उसकी मां। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। बादली क्षेत्र में स्थित भट्टे पर काम कर रहे मजदूर के बच्चे की बीमारी के चलते मौत हो गई। रविवार को बच्चे के माता-पिता शहर के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। इस दौरान बच्चे की मां ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं दिया। इसके बाद चिकित्सक ने थाना इंचार्ज को शहर के नागरिक अस्पताल में बुलाया। पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर बच्चे के शव को शव गृह में रखवाया और बादली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विपिन निवासी नालंदा बिहार अपने बच्चे के साथ बादली क्षेत्र के एक ईंट-भट्टे पर आया हुआ था। रविवार को उनके एक वर्ष के बेटे को कुमोद उल्टियां लग गई। जिसको वे इलाज के लिए दोपहर के समय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां पर बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जब चिकित्सक ने उनके बच्चे के पोस्टमार्टम के लिए कहा तो उन्होंने इनकार कर दिया। जिसके बाद चिकित्सक ने मामले की जानकारी शहर पुलिस को दी। पुलिस थाना प्रभारी नर सिंह पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और उन्होंने बच्चे के शव को शव गूह में रखवाया। उसके बाद बादली पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। बादली पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शाम को बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस को मामले की सूचना मिलते ही सामान्य अस्पताल पहुंच कर बच्चे के परिजनों को समझाया और शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
- नर सिंह, शहर पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed