फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Death of agitating farmer

आंदोलनकारी किसान की मौत

Wed, 17 Nov 2021 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Death of agitating farmer
तीन नए केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के टीकरी बॉर्डर पड़ाव में पंजाब के एक किसान की मंगलवार सुबह मौत हो गई। उसकी मौत हृदयाघात से हुई है या फिर अन्य किसी वजह से यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। थाना शहर पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर किसान का शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पंजाब के मानसा जिले के गांव राला के रहने वाले किसान महेंद्र(58) फिलहाल बहादुरगढ़ में कोरोना आर्केड के नजदीक टेंट में ठहरे हुए थे। सोमवार की रात को वह भोजन करके टेंट में सो गए लेकिन मंगलवार की अल सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी किसानों ने संभाला तब तक उनकी मौत हो गई। किसान महेंद्र पिछले एक सप्ताह पहले ही टीकरी बॉर्डर पर आंदोलन में भाग लेने के लिए आए थे। इससे पहले भी वह यहां आते रहते थे। थाना शहर से जांच अधिकारी संदीप का कहना है कि किसान की मौत हृदयाघात से होने का अनुमान जताया गया है लेकिन मौत के सही कारणों का पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed