फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dead body of youth found on railway track

Jhajjar-Bahadurgarh News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

Sat, 01 Jul 2023 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found on railway track
बहादुरगढ़। आसौदा और सांपला के बीच केएमपी पुल के निकट रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है। ट्रेन की चपेट में आकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना शुक्रवार सुबह की है। करीब साढ़े नौ बजे किसी राहगीर की ट्रैक पर पड़े शव पर नजर गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर जीआरपी से टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के कपड़ों से पहचान संबंधित कुछ नहीं मिला। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। जांच अधिकारी होशियार सिंह के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष आंकी जा रही है। दुर्घटनावश मौत होने की आशंका है। शव को 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा कर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed