फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dead body of MBBS student found in JLN

Jhajjar-Bahadurgarh News: जेएलएन में मिला एमबीबीएस छात्र का शव

Tue, 09 Jul 2024 06:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 09 Jul 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Dead body of MBBS student found in JLN
सिविल अस्पताल झज्जर में पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर जाते परिजन।
बेरी। 6 जुलाई को गांव खरावड़ से गुजर रही जवाहर लाल नेहरू कैनाल नहर में डूबे एमबीबीएस के छात्र का शव गांव बाकरा के पास से गुजर रही जवाहर लाल नेहरू कैनाल नहर में मिला। छात्र का शव नहर में मिलने की सूचना बेरी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद बेरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया।
विज्ञापन

युवक के शव की पहचान 23 वर्षीय विजय पुत्र दातार निवासी गांव राठधना जिला सोनीपत के रूप में की गई है। वह पीजीआई रोहतक में एमबीबीएस के द्वितीय वर्ष का छात्र था। 6 जुलाई शनिवार की शाम को विजय अपने दोस्त मोहित व अन्य दो के साथ खरावड़ से गुजर रही जेएलएन नहर में नहाने के लिए गया था। मोहित व विजय को तैराकी आती थी जबकि अन्य दो तैराकी नहीं जानते थे। जिन्हें तैराकी नहीं आती थी, वह दोनों नहर किनारे बाहर खड़े थे। विजय अपने दोस्त मोहित के संग नहर में नहाने के लिए उतरा था। नहर के पानी का बहाव तेज होता देख मोहित जैसे तैसे नहर के किनारे से बाहर निकल आया जबकि विजय नहर में पानी से बने भंवर में फंस गया और डूब गया।मोहित ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।रोहतक पुलिस और एनडीआरएफ टीम द्वारा छात्र के शव को तलाशने के लिए नहर में सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन छात्र का कोई सुराग नहीं मिला। जांच अधिकारी एचसी रेखा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बाकरा हेड पर एक युवक का शव मिला है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। पुलिस ने इस मामले में मृतक विजय के भाई मनोज के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए मृतक का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed