फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dead body of an elderly man missing from Goria found wrapped in a bag in Bhindawas Lake

Jhajjar-Bahadurgarh News: भिंडावास झील में बैग में बंद मिला गोरिया से लापता बुजुर्ग का शव

Tue, 05 Mar 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 05 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Dead body of an elderly man missing from Goria found wrapped in a bag in Bhindawas Lake
साल्हावास। क्षेत्र के एक गांव से एक सप्ताह पूर्व गायब हुए एक 62 वर्षीय बुजुर्ग का शव सोमवार को भिंडावास झील में मिला है। मृतक के सिर व माथे पर गहरे चोट के निशान मिले हैं, जिससे आशंका हो रही है कि किसी ने बुजुर्ग की हत्या कर शव नष्ट करने का प्रयास किया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि भिंडावास झील में एक बडे़ बैग में लपेटकर किसी वस्तु को फेंका गया है। थाना प्रभारी प्रकाश चंद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे ओर जांच की तो बड़े प्लास्टिक के बैग में एक बुजुर्ग का शव मिला। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया। एफएसएल टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर में भिजवाया, जिसका पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा।
विज्ञापन

शव की शिनाख्त क्षेत्र के गोरिया गांव के 62 वर्षीय बुजुर्ग महेंद्र सिंह पुत्र महाराम के तौर पर हुई है। बुजुर्ग के परिजनों ने इस संबंध में पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया हुआ था। गुमशुदगी रिपोर्ट में लिखवाया हुआ है कि 27 फरवरी को बुजुर्ग बिना बताए संदिग्ध हालत में घर से लापता हो गया था। बुजुर्ग का अभी तक सुराग नहीं लगा था। प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि पुलिस इस मामले में सावधानी से हर एक कदम फूंक-फूंक कर रख रही है और हर एंगल से इस मामले की जांच में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश होगा। इस मामले में जो भी जांच में पहलू निकलकर आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed