{"_id":"6727fd83723be3dd4d0d0e34","slug":"dead-body-of-a-person-found-hanging-in-a-house-in-sector-9-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-110852-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर 9 के मकान में लटकता मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर 9 के मकान में लटकता मिला व्यक्ति का शव
Mon, 04 Nov 2024 04:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 04 Nov 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-9 स्थित एक मकान में व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकता हुआ मिला। व्यक्ति द्वारा खुद फांसी लगाई गई या इसके पीछे कोई और वजह रही, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही असल कारणों की पुष्टि हो पाएगी। परिजनों के बयान के बाद पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई करेगी।
मृतक की पहचान करीब 45 वर्षीय अनिल के रूप में हुई है। अनिल मूलत: कैर गांव से था और यहां सेक्टर-9 हाउसिंग बोर्ड में रहता था। रविवार की सुबह उसका शव घर में ही फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले को गंभीरता से लेते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। फॉरेंसिक जांच के बाद शव को नागरिक अस्पताल में रखवा कर पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई शुरू करवाई गई। अनिल एक बेटे का पिता था और डीटीसी में कांट्रेक्ट के तहत कार्यरत था। वह फंदे पर किन परिस्थितियों में लटका, यह अभी स्पष्ट नहीं है। परिजन इसे आत्महत्या मानने के बजाय साजिश की शंका जता रहे हैं। वहीं पत्नी का तर्क है कि जहां वह काम करता था, वहां उसका टर्मिनेशन लेटर बनाया गया था। इसी वजह से वह डिप्रेशन में था। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या कुछ निकलकर सामने आता है, उसी आधार पर पुलिस कार्रवाई आगे बढ़ाएगी।