{"_id":"5f4d43ce8ebc3e1761727a4c","slug":"dead-body-found-in-minor-jhajjar-jhjhar-news-rtk5713930118","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनर में मिला रोहतक के बुजुर्ग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनर में मिला रोहतक के बुजुर्ग का शव
विज्ञापन
झज्जर। जवाहर लाल नेहरू कैनाल से निकलने वाले माइनर में गांव डीघल के पास एक 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला है। शव की पहचान रोहतक के फोटो वाली गली निवासी सतीश पुत्र श्रद्धानंद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में भेजा। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार डीघल गांव के पास से गुजर रहे माइनर में लोगों ने एक शव को देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की जेब से मिले मोबाइल की सिम निकाल कर जब उसकी पहचान के प्रयास शुरू किए तो उसके घर का नंबर मिल गया। जिससे मृतक सतीश के परिजनों को सूचना पहुंच पाई। मृतक सतीश के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। यहां सतीश के परिजनों ने पहुंच कर सतीश के शव की पहचान की।
परिजनों के मुताबिक सतीश मानसिक रूप से परेशान था। रविवार की रात को घर से खाना खाने के बाद करीब साढ़े आठ बजे से ही लापता था। सतीश की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी जुटाने का पुलिस प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस मृतक सतीश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। उसके बाद ही इस बात का खुलासा हो पाएगा कि सतीश की मौत कैसे हुई।
विज्ञापन
वर्जन
सुबह करीब छह बजे सूचना मिली थी कि माइनर में किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस ने शव को माइनर से बाहर निकलवा कर उसकी तलाशी ली तो उसकी जेब में मोबाइल व कुछ पैसे मिले। मोबाइल से सिम निकालकर उसे दूसरे मोबाइल में डालकर देखा तो उसे बेटे का नंबर मिल गया। उससे मृतक की पहचान हो गई।
- सुरेंद्र सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी, डीघल।