फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   DCP inspected checkpoints and dial 112

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीसीपी ने किया नाकों और डायल 112 का किया निरीक्षण

Fri, 24 Oct 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 24 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
DCP inspected checkpoints and dial 112
-फोटो 51 : औचक निरीक्षण दौरान पुलिस कर्मचारियों को उचित निर्देश देते हुए डीसीपी मयंक मिश्रा। स् - फोटो : संवाद
बहादुरगढ़। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मयंक मिश्रा ने बुधवार की देर रात बहादुरगढ़ जोन के नाकों और डायल 112 का निरीक्षण किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों से उनके कार्यस्थल की परिस्थितियों और उनकी समस्याओं के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त करना था। डीसीपी बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा ने नाकों पर तैनात कर्मचारियों से बातचीत की और उनके सुझाव व शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने कार्य संचालन में आने वाली चुनौतियों और सुरक्षा संबंधी मुद्दों के बारे में पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा को जानकारी दी। डीसीपी मयंक मिश्रा ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समय पर समाधान हमारी प्राथमिकता है। वे सुनिश्चित करेंगे कि सभी कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध हों।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी समस्याएं तत्काल हल की जा सकती हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाए। डीसीपी मयंक मिश्रा ने डायल 112 पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क रहने, त्वरित प्रतिक्रिया देने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रात के समय पुलिस की उपस्थिति और सक्रियता नागरिकों के मनोबल और सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है। डीसीपी मयंक मिश्रा ने कहा डायल 112 के कर्मचारी उनके सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं। उनका समय पर सतर्क और जिम्मेदार रवैया समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।

उन्होंने नाको और डायल 112 पर तैनात कर्मचारियों को यह भी निर्देशित दिए कि सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए तैनाती में पूरी तत्परता और अनुशासन बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed