{"_id":"66566e65275b2fd4300f5064","slug":"dc-inspected-the-counting-center-to-be-built-in-nehru-college-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-110654-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: डीसी ने नेहरू कॉलेज में बनने वाले मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: डीसी ने नेहरू कॉलेज में बनने वाले मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण
Wed, 29 May 2024 05:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 29 May 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद 4 जून को मतगणना प्रक्रिया की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी शक्ति सिंह ने नेहरू कॉलेज का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों की मौजूदगी में मतगणना केंद्र के लिए चिह्नित कमरों का निरीक्षण किया व सुगम मतगणना व्यवस्था के लिए अधिकारियों के साथ रणनीति तैयार करते हुए निर्देश जारी किए।
उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जिले के सभी विधानसभा की अलग से मतगणना होगी। इसके लिए अलग-अलग मतगणना केंद्र स्थापित किए जाएंगे। डीसी ने मतगणना हेतु स्थापित किए जाने वाले कमरों की निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को ऐसी व्यवस्था तैयार करने के निर्देश दिए, जिससे सुगमतापूर्वक मतगणना का कार्य संपन्न हो। राउंड वाइज परिणाम बताने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। बाहर एक स्क्रीन के जरिये मतगणना के परिणाम राउंड के अनुसार दर्शाए जाएंगे। इसके अलावा व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए बैरिकेडिंग की जाएगी। मीडिया कर्मियों के लिए अलग से सुविधा केंद्र स्थापित किया जाएगा, जहां से मीडिया कर्मी चुनाव परिणाम हासिल कर सकते हैं। डीसी ने कहा मतगणना के दिन सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं और चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पूरी तैयारी की जा रही है।
इस अवसर पर एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, एसडीएम बहादुरगढ़ परमजीत सिंह चहल एसडीएम बादली सतीश कुमार, डीआईपीआरओ कुलदीप सिंह बांगड़, एक्सईएन बीएंडआर सुमित कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
डीसी ने स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण भी किया
नेहरू कॉलेज में दौरे के दौरान डीसी ने स्ट्रॉन्ग की सुरक्षा व्यवस्था भी जांची। इस दौरान अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। नेहरू कॉलेज के सभी स्ट्रॉन्ग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है और राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था है व उनके लिए अलग से सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए स्क्रीन लगाई गई है। 24 घंटे स्ट्रॉन्ग रूम में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्ति की ड्यूटी रहती है। डीसी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से फुल प्रूफ है और चुनाव आयोग के निर्देशानुसार रखी है।