फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   DC held a meeting with officials regarding drainage, drinking water and beautification in the city

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में जल निकासी, पेयजल और सुंदरीकरण को लेकर डीसी ने ली अधिकारियों की बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
DC held a meeting with officials regarding drainage, drinking water and beautification in the city
बहादुरगढ़। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बहादुरगढ़ स्थित लघु सचिवालय में शहर की जल निकासी, पेयजल सीवरेज व्यवस्था सहित शहर के सुंदरीकरण को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में बहादुरगढ़ से विधायक राजेश जून विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने शहर के सुंदरीकरण को योजनाबद्ध तरीके से काम करने की बात कही।
विज्ञापन

डीसी ने बैठक में अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। डीसी ने बरसात के सीजन से पहले किए गए जल निकासी उपायों की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि रिहायशी क्षेत्रों में जलभराव की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि मानसून को देखते हुए शहर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखें। जहां-जहां जलभराव की संभावनाएं हैं, उन स्थानों की सूची बनाकर वहां सीवर और ड्रेनेज सिस्टम की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

जल निकासी के लिए इंटर-डिपार्टमेंट कोऑर्डिनेशन अत्यंत आवश्यक है, ताकि बारिश के दौरान किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से बचा जा सके और नागरिकों को किसी प्रकार की समस्या पेश ना आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुद्ध पेयजल आपूर्ति रहे निर्बाध
डीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि बारिश के मौसम में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति पूरी तरह स्वच्छ और सुचारू बनी रहे, इसके लिए जल स्रोतों की निगरानी करें। किसी क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है या लीकेज की समस्या है, तो उसे तुरंत ठीक किया जाए। बैठक में नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें और नालियों की समय पर सफाई सुनिश्चित करें। मानसून में गंदगी और जलभराव से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए पहले से बनाई योजना पर ठीक से अमल करें।
रैन बसेरा के निर्माण कार्य को पूरा करने और शहर में चिह्नित किए स्थानों पर दो महीने में स्थायी डस्टबिन का निर्माण पूरा कराएं। मीटिंग में एसडीएम नसीब कुमार, एसई अमित श्योकंद, ईओ अरुण नांदल, एक्सईएन (सिंचाई विभाग) ईशान सिवाच, एक्सईएन (बीएंडआर) अनिल रोहिल्ला सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


नेशनल हाइवे पर लाइट लगाने के निर्देश
बैठक के दौरान नेशनल हाईवे पर स्ट्रीट लाइट लगाने के विषय पर भी चर्चा हुई। जिस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द नेशनल हाईवे पर स्ट्रीट लाइट्स की व्यवस्था की जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।

फोटो 78: लघु सचिवालय में आयोजित मीटिंग के दौरान अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल। स्रोत सूचना विभाग
------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed