फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   DC constituted a committee to investigate the school van accident

स्कूल वैन हादसे की जांच के लिए डीसी ने गठित की कमेटी

Wed, 16 Feb 2022 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
DC constituted a committee to investigate the school van accident
झज्जर। सांपला मार्ग पर सोमवार अपराह्न तीन बजे के करीब हुए हादसे की जांच के लिए झज्जर की एसडीएम की अध्यक्षता में एक चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी अगले तीन दिनों में हादसे के कारणों को लेकर अंतरिम रिपोर्ट और अगले दिनों में विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने चार सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है।
विज्ञापन

डीसी ने लघु सचिवालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए इस हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह एक दुखदायी घटना थी जिसका उन्हें बेहद अफसोस है। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से गठित कमेटी की जानकारी देते हुए बताया कि इस कमेटी की अध्यक्ष झज्जर की एसडीएम शिखा होंगी। वहीं एडिशनल एसपी भारती डबास, आरटीए धारणा यादव, बीईओ रामनिवास कमेटी के सदस्य होंगे।
विज्ञापन

ये है मामला
शहर के दिल्ली गेट स्थित इंडो अमेरिकन स्कूल की वैन ने गिरावड़ मेडिकल कॉलेज के पास सोमवार को सड़क पर खड़े दूध से भरे टैंकर में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में स्कूल वैन के चालक और परिचालक सहित नौ बच्चे घायल हो गए थे। अस्पताल में दो बच्चों और परिचालक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed