फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   DC check in civil hospital

डीसी ने किया सिविल अस्पताल का दौरा

Tue, 30 Jun 2015 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर Updated Tue, 30 Jun 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन

डीसी डॉ. अंशज सिंह ने सोमवार को अचानक सिविल अस्पताल का दौरा कर दिया। डीसी के इस औचक निरीक्षण के चलते सिविल अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया तथा सभी कर्मचारी व अधिकारी व्यवस्थाओं को सुधारने में जुट गए।

विज्ञापन


डीसी ने पूरे अस्पताल परिसर का दौरा किया तथा वहां पर मिली अव्यवस्थाओं को लेकर अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों को फटकार भी लगाई।

सुबह साढ़े 9 बजे डीसी डॉ. अंशज सिंह सिविल अस्पताल पहुंच गए। सबसे पहले उन्होंने ब्लड बैंक व ओपीडी का निरीक्षण किया। ओपीडी व पर्ची काटे जाने वाली जगह पर मरीजों के लिए बैठने की पर्याप्त जगह नहीं थी।
विज्ञापन


मरीज व उनके तीमारदार जमीन पर बैठे मिले। यह देखकर डीसी ने अस्पताल प्रशासन को फटकार लगाई तथा मरीजों व उनके तीमारदारों के लिए बैठने की व्यवस्था करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लड बैंक का एक कर्मचारी वहां मौजूद नहीं था तथा न ही उसने छुट्टी की अर्जी लगाई थी। इसको लेकर भी डीसी ने अधिकारियों को काम पर ध्यान देने की नसीहत दी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई भी कर्मचारी लापरवाही करता है या अपनी ड्यूटी ढंग से नहीं करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

उपायुक्त डॉ. अंशज सिंह ने अस्पताल परिसर का दौरा करते हुए ओपीडी में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि रोगियों का इलाज सही ढंग से हो तथा लैब में जांच प्रक्रिया में किसी प्रकार से मरीजों को परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने मौजूद चिकित्सकों को आदेश दिए कि वे मरीजों व उनके सहायकों के साथ व्यवहार कुशलता का परिचय दें। उन्होंने आपातकालीन विभाग में 24 घंटे चिकित्सक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. रमेश धनखड़ को आदेश दिए कि वे नियमित रूप से मॉनिटरिंग करते हुए अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली को दुरुस्त बनाएं। अस्पताल में आने वाले मरीजों का इलाज सही ढंग से हो तथा मरीजों व उनके सहायकों को बिजली-पानी की समस्या से रूबरू होना न पड़े इसके लिए व्यापक प्रबंध सुनिश्चित करें।


उपायुक्त डॉ. सिंह ने अस्पताल परिसर में सफाई पर भी जोर दिया अैर कहा कि नियमित तौर पर अस्पताल परिसर में सफाई कराई जाए ताकि दूषित वातावरण के कारण लोगों को परेशानी न हो।

उन्होंने मौजूद चिकित्सकों को आदेश दिए कि वे ड्यूटी के प्रति गंभीरता बरतते हुए कार्य करें और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में सक्रिय भूमिका अदा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed