फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Day temperature increased by two degrees in five days

Jhajjar-Bahadurgarh News: पांच दिन में दो डिग्री तक बढ़ा दिन का तापमान

Tue, 25 Mar 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 25 Mar 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Day temperature increased by two degrees in five days
24jjrp12- सिविल अस्पताल में इलाज करवाने के लिए पहुंचे लोग। संवाद
झज्जर। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है। इलाके में तापमान में उछाल हो रहा है और धीरे-धीरे गर्मी अपने पैर पसारने लगीं हैं। पिछले पांच दिन में दिन का तापमान दो डिग्री तक बढ़ गया है। मौसम में बदलाव के चलते बीमारियां भी बढ़ने लगी है। सिविल अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में किसी भी मौसम प्रणाली का असर न होने से इलाके में लगातार मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है। अप्रैल महीने के पहले पखवाड़े के अंत में आमतौर पर गर्मी अपने रंग दिखाने लगती है, परंतु इस साल मार्च महीने में ही तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में अभी भी सुबह के समय मीठी ठंड बनी हुईं हैं। दिन के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं, जबकि रात के समय उत्तरी हवाएं चलने से हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान में सामान्य से नीचे बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 27 मार्च को सक्रिय होने से इलाके में लगातार 27 मार्च तक तापमान और अधिक वृद्धि होगी। हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस और 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। शाम और रात के समय हवा कि गति उत्तर-पश्चिम दिशा से 12 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed