फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Data of 50.42 percent students has not been uploaded yet on SDMS

Jhajjar-Bahadurgarh News: एसडीएमएस पर अब तक 50.42 प्रतिशत विद्यार्थियों का डाटा नहीं हुआ अपलोड

Thu, 02 Nov 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 02 Nov 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Data of 50.42 percent students has not been uploaded yet on SDMS
झज्जर। प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की जानकारी स्टूडेंट डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (एसडीएमएस) पर अपलोड की जानी है, लेकिन अब तक 49.58 प्रतिशत विद्यार्थियों का डाटाबेस अपलोड किया जा सका है। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने जिला परियोजना संयोजकों को पत्र जारी कर 10 नवंबर तक यह डाटा शत प्रतिशत अपलोड कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा ब्लॉक स्तर से लेकर जिलास्तर पर निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीएमएस पर डाटा अपलोड करने में पंचकूला जिला सबसे आगे हैं। पंचकूला में 88.08 प्रतिशत डाटा अपलोड हो चुका है। इसी प्रकार से चरखीदादरी में 87.42 और करनाल में 83.89 प्रतिशत डाटा अपलोड हो सकता है। निचले पायदान पर नूंह जिला है, जिसमें अ ब तक 9.11 प्रतिशत काम पूरा हुआ है। इसके अलावा रेवाड़ी में मात्र 27.24 और अंबाला में 29.71 प्रतिशत ही काम पूरा हुआ है। प्रदेश भर में सरकारी व निजी स्कूलों के 57 लाख 27 हजार 319 विद्यार्थियों का डाटाबेस पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। इसमें से अब तक 28 लाख 39 हजार 745 विद्यार्थियों का रिजल्ट व डाटाबेस अपलोड हो चुका है जबकि 28 लाख 87 हजार 574 का डाटा अपलोड होना बाकी है।
विज्ञापन


तीन स्तर पर करना है काम
यह काम स्कूल स्तर पर किया जाना है, लेकिन इसकी निगरानी तीन स्तर पर की जाएगी। इसमें पहली मॉनिटरिंग क्लस्टर स्तर पर होगी। इसके बाद ब्लॉक और अंत में जिला स्तर पर अधिकारियों द्वारा निगरानी की जाएगी। इसकी रिपोर्ट भी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कितने प्रतिशत हुआ काम
पंचकूला 88.08
चरखीदादरी 87.42
करनाल 83.89
यमुनानगर 78.49
महेंद्रगढ़ 65.74
कुरुक्षेत्र 64.2
सोनीपत 59.98
रोहतक 57.8
हिसार 57.16
जींद 54.44
कैथल 53.7
पानीपत 50.89
भिवानी 47.28
फतेहाबाद 45.3
फरीदाबाद 42.9
झज्जर 40.87
गुरुग्राम 36.91
पलवल 34.09
सिरसा 29.79
अंबाला 29.71
रेवाड़ी 27.24
नूहं 9.11

वर्जन
एसडीएमएस पर डाटा अपलोड करवाया जा रहा है। समय पर पूरा डाटा अपलोड करवा दिया जाएगा।
-विनोद लांबा, जिला परियोजना संयोजक, समग्र शिक्षा अभियान, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed