फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dariyav Singh was the best Haryanvi comedian and a very good human being: Ganesh

श्रेष्ठ हरियाणवी हास्य कलाकार और बहुत अच्छे इंसान थे दरियाव सिंह : गणेश

Fri, 22 Apr 2022 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Dariyav Singh was the best Haryanvi comedian and a very good human being: Ganesh
दरियाव सिंह मलिक के साथ बहादुरगढ़ के कलाकार गणेश नूनवाल की तस्वीर। - फोटो : Bahadurgarh
गणेश नूनवाल व अन्य हरियाणवी कलाकारों ने चंद्रावल फिल्म से प्रसिद्ध हुए हरियाणवी हास्य कलाकार दरियाव सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनसे हरियाणवी कलाकारों को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी। गणेश दरियाव सिंह के मार्गदर्शन और सान्निध्य में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन

गणेश नूनवाल और हरियाणा हास्य नाटिका जोड़ी नंबर-वन के सदस्य रहे वीरेंद्र कौशिक ने कहा कि दरियाव सिंह न केवल श्रेष्ठ हरियाणवी हास्य कलाकार थे, बल्कि बहुत अच्छे इंसान भी थे। उनके निधन से हरियाणवी कला जगत के एक बड़े मार्गदर्शक की कमी खलेगी। गणेश नूनवाल ने वर्ष 2002 में संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली और हरियाणा के सांस्कृतिक कार्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में थियेटर की वर्कशॉप में 20 दिन प्रशिक्षण लिया और थियेटर की बारीकियों को जाना। वर्कशाप का संचालन मशहूर कॉस्ट्यूम डिजायनर डोली अहलुवालिया द्वारा किया गया और हरियाणा के जाने माने हास्य कलाकार दरियाव सिंह मलिक से थियेटर के गुर सीखे। कनिष्ठ कलाकारों को सिखाने के लिए वह हर समय तैयार रहते थे। गणेश ने बताया कि उन्हें दरियाव सिंह मलिक के सान्निध्य में हरियाणा की कला और संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिला। उनका निधन हरियाणा कला जगत के लिए अपार क्षति है। वह हमेशा कलाकारों के लिए नींव की ईंट साबित होंगे।
विज्ञापन

वीरेंद्र कौशिक ने कहा कि दरियाव सिंह एक मंझे हुए हरियाणवी हास्य कलाकार थे। वह अपने समय के श्रेष्ठ हरियाणवी कॉमेडियन थे। हमेशा कलाकारों के लिए प्ररेणा स्रोत रहेंगे। उनके बताए गुरों के आधार पर प्रदेश में कई कलाकारों ने हरियाणवी सीडी बनाकर लॉन्च की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed