{"_id":"616c72b8b95b022bc81d0486","slug":"dap-compost-over-have-wait-for-few-days-jhjhar-news-rtk627316184","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएपी खाद खत्म, दो-तीन दिनों तक करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएपी खाद खत्म, दो-तीन दिनों तक करना होगा इंतजार
विज्ञापन
खाद लेकर जाता किसान।
- फोटो : Jhjhar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसों की बिजाई को लेकर डीएपी खाद का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को आया करीब 700 एमटी खद रविवर की सुबह खत्म हो गया है। अभी दो से तीन दिन में कृषि विभाग की तरफ से खाद आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी। विभाग की ओर से करीब 13 हजार एमटी डीएपी खाद की डिमांड जिले के लिए गई है, लेकिन फिलहाल मात्र 1700 एमटी डीएपी खाद ही पहुंच पाया है। सुपर सिगंल फास्फेट खाद के करीब 600 एमटी विभाग के स्टॉक में रखा हुआ है। किसानों का रुझान एसएसपी खाद लेने में नहीं है और किसानों की ओर से केवल डीएपी की मांग की जा रही है।
शुक्रवार को झज्जर व रेवाड़ी के खोरी में लगे रैक से करीब 700 एमटी डीएपी खाद झज्जर जिले को मिला था। जिसको विभाग की ओर से सरकारी खरीद केंद्रों व पैक्स में भेजा गया था। शनिवार व रविवार को हुए खाद वितरण के दौरान रविवार की सुबह ही खाद खत्म हो गया था। कृषि विभाग की ओर से डीएपी खाद की डिमांड मार्च 2022 तक करीब 18 हजार एमटी की गई है।
खाद के लिए अभी शेड्यूल नहीं आया है। एक या दो दिन में खाद पहुंचने की संभावना है। जिले में करीब 600 एमटी एसएसपी खाद है। जो सरसों की फसल के लिए बेहतर है।
विज्ञापन
- डॉ. जसवंत सिंह, जिला गुण नियत्रंक, झज्जर।