फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Damru plays day and night in Bhole Tere temple..

Jhajjar-Bahadurgarh News: डमरू बजे दिन रात भोले तेरे मंदिर में..

Sun, 28 Jul 2024 05:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 28 Jul 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Damru plays day and night in Bhole Tere temple..
सिद्ध बाबा कांशीगिरि मन्दिर में शिव पुराण कथा के दौरान भजनों की प्रस्तुति देती महिला मंडली की
झज्जर। सावन के महीने में भगवान शिव की उपासना से जीवन में सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है। सावन के महीने में ही पर्वत राज हिमालय की पुत्री माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए घोर तपस्या की थी। तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद दिया था।
विज्ञापन

यह बात बाबा कांशी गिरि मन्दिर में पंडित पवन कौशिक ने सावन मास के पावन अवसर पर शिव पुराण कथा के पहले दिन कथा का व्याख्यान करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अगर हमें किसी चीज का त्याग कर कथा सुनने आना पड़े तो हमें उस का त्याग कर देना चाहिए। इससे पूर्व विधिवत पूजन कर कथा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिला मंडली की इंदू भूगड़ा, संगीता वर्मा, संतोष हंस,आशा ग्रोवर ने डमरू बजे दिन रात भोले तेरे मन्दिर में, कान्हा जी आए संग राधा जी को लाए, बंसी बजे दिन रात भोले तेरे मन्दिर में,भोले तेरे मन्दिर में भक्त भी आए, भक्त भी आए ढोलक मंजीरा ये लाए, भजन करे दिन रात भोले तेरे मन्दिर में, हां डमरू बजे दिन रात भोले तेरे मंदिर में..भजन प्रस्तुत कर भाव विभोर कर दिया। महिला कीर्तन मंडली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिला कीर्तन मंडली की प्रधान इंदू भूगडा, संतोष हंस, बिमला नन्दा, नारायणी सरदाना, आशा ग्रोवर, संगीता वर्मा, उषा रंजन, डिम्पल वर्मा, यशिका रंजन, तुशु बहल, सृष्टि रंजन, शशी खत्री, भावना काठपालिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed