फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dakshita, a resident of village Badhsa, was honored by the Governor.

Jhajjar-Bahadurgarh News: गांव बाढ़सा निवासी दक्षिता को राज्यपाल ने किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Dakshita, a resident of village Badhsa, was honored by the Governor.
03jjrp02- झज्जर। राज्यपाल से सम्मानित होने के बाद अपने पिता के सा​थ द​क्षिता। स्रोत- परिजन
झज्जर। गांव बाढ़सा निवासी दक्षिता को वर्ष 2024 में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने पर हरियाणा के राज्यपाल की तरफ से राजभवन में सम्मानित किया गया। राज्यपाल से सम्मानित होने दक्षिता सहित परिवार में खुशी है।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर परेड की जाती है जिसमें अलग-अलग यूनिट की तरफ से परेड में भाग लिया जाता है। इसी के चलते जिले के गांव बाढ़सा निवासी दक्षिता ने वर्ष 2024 में एनएसएस की तरफ से गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पर परेड में भाग लिया।
विज्ञापन

वहीं अब पिछले तीन वर्षों से गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर परेड में भाग लेने वाले एनएसएस स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। वर्ष 2024 में हरियाणा से कुल आठ एनएसएस स्वयंसेवकों ने परेड में भाग लिया था जिसमें देश के कुल 200 एनएसएस स्वयंसेवक पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें से हरियाणा के झज्जर जिले से दक्षिता ने परेड में भाग लिया और परेड में मार्च पास्ट किया। गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर परेड में शामिल होने के लिए पहले कॉलेज स्तर पर परेड से स्वयंसेवकों को चुना गया। इसके बाद विश्वविद्यालय स्तर पर बच्चों को चयन किया गया।
स्वयंसेवकों का कैंप लगाकर इसमें से आठ स्वयंसेवकों को चयन हुआ। इसके बाद एक महीने तक एनएसएस स्वयंसेवकों ने दिल्ली में कैंप लगाकर परेड की। वहीं बाद में गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर परेड में भाग लिया।

एक सप्ताह पहले मिला था निमंत्रण
दक्षिता ने बताया कि राज्यपाल से सम्मानित होकर अच्छा लग रहा है। करीब एक सप्ताह पहले उनको राज्यपाल कार्यालय की तरफ से निमंत्रण मिला था, जिसके बाद सोमवार को उनको सम्मानित किया गया है। इस दौरान उसके पिता धर्मबीर भी उनके साथ राजभवन गए थे। दक्षिता के पिता धर्मबीर किसान और उनकी माता राजबाला राजकीय स्कूल बिरड़ में अध्यापक हैं। दक्षिता ने बताया कि कर्तव्य पथ पर परेड में भाग लेने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की थी। सुबह चार बजे परेड में शामिल होने के लिए जाते थे। राज्यपाल की तरफ से उनको मोमेंटों, प्रमाण पत्र और 21 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed