{"_id":"623cbc35fe03df52cc319861","slug":"cyber-criminals-clearing-accounts-by-sending-a-link-to-the-kashmir-files-jhjhar-news-rtk641966844","type":"story","status":"publish","title_hn":"द कश्मीर फाइल्स का लिंक भेजकर खाता खाली कर रहे साइबर अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द कश्मीर फाइल्स का लिंक भेजकर खाता खाली कर रहे साइबर अपराधी
विज्ञापन
झज्जर। द कश्मीर फाइल्स फिल्म इन दिनों काफी चर्चा में है। अब इस फिल्म को लेकर लोगों में दिख रही उत्सुकता का फायदा साइबर अपराधी भी उठाने लगे हैं। विभिन्न स्थानों से शिकायत मिल रही है कि द कश्मीर फाइल्स का लिंक भेजकर जालसाज ऑनलाइन ठगी करने लगे हैं। हालांकि झज्जर जिले में इस प्रकार की अभी तक कोई शिकायत पुलिस को प्राप्त नहीं हुई हैं। जिले में इस प्रकार से कोई धोखाधड़ी का शिकार न हो जाए, इसे मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने आम लोगों को सतर्क एवं सावधान करने के उद्देश्य से एडवाइजरी जारी की है। साइबर ठग लोगों को फ्री में फिल्म दिखाने का झांसा देकर मोबाइल फोन पर फिल्म का लिंक भेजकर फोन हैक कर रहे हैं और उनके खातों से पैसे निकाल कर ठगी कर रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अनजान नंबरों व अज्ञात ईमेल से फोन पर फिल्म से संबंधित कोई भी लिंक आए तो उसे ओपन न करें। अगर लिंक ओपन किया गया तो आप लोगों के बैंक खातों में साइबर ठग सेंधमारी कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। साइबर अपराधी फ्री में फिल्म दिखाने का झांसा दे रहे हैं और मोबाइल फोन पर लिंक भेज रहे हैं। यह लिंक आते ही जब कोई इस लिंक को ओपन करता है तो उसका मोबाइल फोन हैक हो जाता है और साइबर ठग खाते से पैसे निकाल लेते हैं। इस प्रकार के फर्जी लिंक और साइबर अपराधियों के झांसे में हरगिज न आएं। अनचाहे मैसेज व अनजान लिंक्स पर क्लिक करने से बचें, अनजान व्यक्ति द्वारा कोड, ओटीपी या पिन पूछने पर न बताएं।
उन्होंने बताया है कि ठगों ने द कश्मीर फाइल्स का लिंक भेजकर ठगी करने का नया तरीका निकाल लिया है। लोगों ने अन्य स्थानों पर ऐसी शिकायत दर्ज कराई हैं कि उन्होंने अपने फोन पर ऐसा लिंक ओपन किया तो उनके बैंक अकाउंट से पैसे निकल गए। साइबर ठग फ्री में फिल्म दिखाने का लिंक भेज रहे हैं, लिंक खोलने व यूपीआई पिन डालने से बैंक खाते से रुपयों की निकासी हो सकती है। झज्जर पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने का आह्वान किया है। साइबर अपराध की घटना होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर या साइबरक्राइम.गो.इन पोर्टल पर व अपने नजदीकी थाना, चौकी में शिकायत दर्ज कराएं।