फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   CRPF jawan cremated with military honors

सीआरपीएफ जवान का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Wed, 02 Feb 2022 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
CRPF jawan cremated with military honors
सीआरपीएफ जवान का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन

12 जनवरी को एक माह की छुट्टी लेकर आया हुआ था घर
संवाद न्यूज एजेंसी
बेरी। गांव सिवाना निवासी सीआरपीएफ के जवान सोमबीर का बीमारी के चलते कैंप झाडौड़ा कलां के अस्पताल में निधन हो गया। निधन का समाचार गांव में पहुंचा तो शोक की लहर दौड़ गई। सोमबीर की अंतिम यात्रा में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। गांव में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

जिला पुलिस की तरफ से बेरी थाना प्रभारी सुंदरपाल ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीआरपीएफ की तरफ से डीएसपी आशीष कुमार दुबे व सीआरपीएफ के जवानों ने सलामी दी। सोमबीर 229 बटालियन छत्तीसगढ़ में तैनात थे। लड़के साहिल ने बताया कि पिता 1999 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। 12 जनवरी को एक माह छुट्टी लेकर गांव में आए थे। 30 जनवरी को बुखार होने की वजह से तबीयत बिगड़ गई थी। जिनको इलाज के दिल्ली ले गए। वहां से सीआरपीएफ कैंप झाडौड़ा कलां के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। 31 जनवरी की रात करीब साढ़े 9 बजे निधन हो गया। मंगलवार को 4 बजे सोमबीर के पार्थिव शरीर को उनके गांव लाया गया। गांव की शमशान भूमि पर सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सोमबीर अपने पीछे पत्नी व एक बेटा और बेटी को छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed