{"_id":"68e2a8c3b49cb2caf100eba7","slug":"crowds-flock-to-the-handicraft-and-cultural-festival-fair-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118021-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: हस्तशिल्प व सांस्कृतिक उत्सव मेले में उमड़ रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: हस्तशिल्प व सांस्कृतिक उत्सव मेले में उमड़ रही भीड़
Sun, 05 Oct 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
-फोटो 56 : हस्तशिल्प व सांस्कृति उत्सव में खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
बहादुरगढ़। दस दिवसीय हस्तशिल्प एवं सांस्कृतिक उत्सव मेले में भीड़ उमड़ रही है। मेले में विभिन्न 11 राज्यों से 50 से ज्यादा हस्तशिल्पी और कलाकार अपना हुनर दिखाने आए हैं। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण मेले में दिनभर गहमा गहमी का माहौल रहा।
मेले का आयोजन नाबार्ड, प्राचीन कारीगर एसोसिएशन व रुडफ की ओर से किया गया है। शहरवासी प्रदर्शनी में लगे हर स्टॉल पर जाकर शिल्पकारों और बुनकरों से उनकी कलाकृतियों के बारे में जानकारी ले रहे हैं और आयोजकों के कार्य की सराहना भी कर रहे हैं।
आयोजकों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सेक्टर-6 के कम्युनिटी सेंटर में 13 अक्तूबर तक लगने वाले हस्तशिल्प मेले में उत्पादों की खरीदारी करके स्वदेशी को बढ़ावा दें। इस दिवाली पर चाइनीज सामान की बजाय स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी करें। मेले में शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते है।