फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Crops got respite from 103 mm rain, paddy benefited

Jhajjar-Bahadurgarh News: 103 एमएम बारिश से फसलों को मिली संजीवनी, धान को फायदा

Sun, 04 Aug 2024 04:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Crops got respite from 103 mm rain, paddy benefited
बहादुरगढ़। शनिवार को भी सुबह से शाम तक कई बार मौसम बदलता रहा। कभी आसमान में काले बादल छाए तो कभी तेज धूप निकली। मौसम खुशनुमा बना हुआ है। उमस से लोगों को हल्की राहत मिली है। मौसम में नमी बनी हुई है।
विज्ञापन

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री तो न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 31 जुलाई से लेकर अब तक क्षेत्र में 103.7 एमएम बारिश हो चुकी है।बारिश के बाद खेतों में खड़ी फसलों को भी संजीवनी मिली है। इससे किसान भी बेहद खुश हैं। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 4 अगस्त को हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


तीन दिनों से लोगों गर्मी से राहत मिल रही है। 31 जुलाई की रात क्षेत्र में जमकर बारिश हुई थी। इसकी मात्रा 88.5 एमएम रही थी। इसके बाद मौसम बदल गया था। इसके बाद 1 अगस्त की रात क्षेत्र में बरसात हुई। यह 15.20 एमएम रिकार्ड की गई। बारिश से जहां मौसम खुशनुमा बना है। वहीं किसानों की फसलों को भी फायदा हुआ है। इस समय बहादुरगढ़ और बादली के खेतों में धान व ज्वार की फसलें खड़ी हैं। धान की फसल को पानी की कहीं ज्यादा जरूरत हैं। निलौठी गांव के किसान रणबीर सिंह का कहना है कि उन्होंने तीन एकड़ क्षेत्र में धान की फसल लगाई थी। पानी की बेहद जरूरत थी। तीन दिन पहले इंद्र देव बरसे तो फसलों को काफी फायदा हुआ। हालांकि अभी और बारिश की दरकार है। यदि इतनी ही बारिश और होती है फसल बेहद अच्छी होगी और लागत भी कम आएगी। यदि बारिश नहीं होती तो उन्हें ट्यूबवेल के सहारे सिंचाई करनी पड़ती। इससे आर्थिक बोझ बढ़ता। इसी तरह नूना माजरा के किसान सूरत सिंह कहते हैं कि बारिश के बाद फसलों को संजीवनी मिली है। अब अच्छी पैदावार होगी। अभी मौसम बरसात का बना हुआ है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने भी अभी और बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed