{"_id":"9984ccecab30b28856322c0a0f0ec4fc","slug":"criminal-injured-in-encounter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, काबू
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर
Updated Thu, 25 Jun 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
शहर के सेक्टर 6 में पुलिस की बाइक चोर गिरोह के सदस्यों के साथ मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश के पैर में लगने से पुलिस ने उसे काबू कर लिया, जबकि दूसरा भागने में सफल हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सीआईए प्रभारी सतीश देशवाल ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य बाइक पर सवार होकर गुड़गांव से झज्जर आ रहे हैं। इस पर सीआईए टीम ने गुड़गांव बाइपास पर नाका लगा दिया।
विज्ञापन
पुलिस की नाकाबंदी देखकर सामने से बाइक पर आ रहे दो युवकों बाइक को मोड़कर भगाने लगे। सीआईए टीम के पीछा करने पर उन्होंने सीआईए टीम पर फायर करना शुरू कर दिया। इसी दौरान बाइक के असंतुलित होने से दोनों गिर गए।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों पैदल भागने लगे तथा सेक्टर छह में घुस गए। आरोपियों के सीआईए टीम की पकड़ से बाहर जाने पर सीआईए टीम ने उन पर फायर किया। एक गोली बदमाश के पैर में लगी। जिससे वह गिर गया।
पुलिस ने उसे काबू कर लिया। वहीं दूसरा आरोपी भागने में सफल हो गया। काबू आए युवक की पहचान मेवात निवासी फकरूदीन के रूप में हुई है। फरार होने वाले युवक का नाम पलवल जिले के टीकरी निवासी सालिम बताया।
पुलिस सूत्रों की मानें तो पकड़ा गया युवक बाइक चोरी के बड़े गिरोह का सदस्य है। दोनों बदमाश अब तक बाइक चोरी की 100 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
बाइक चोरी के बाद ये उन्हें कहां तथा कैसे बेचते थे इस बारे में पूछताछ की जा रही है। वहीं कई अन्य आपराधिक वारदातों का खुलासा भी बदमाश के पूछताछ के दौरान होने की संभावना है।
दोनों बदमाशों ने हमारी टीम पर दो फायर किए। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी, जिसे बाद में काबू कर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कई और बड़ी वारदातों का खुलासा हो सकता है। -सतीश देशवाल, प्रभारी, सीआईए, झज्जर