फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Youth dies in road accident in Jhajjar

Haryana Accident: हाइड्रा और बाइक में आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, एक हफ्ता पहले लगी थी सितेश की नौकरी

Mon, 21 Apr 2025 01:52 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 21 Apr 2025 01:52 PM IST
सार

झज्जर में हाइड्रा और बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक सितेश की एक सप्ताह पहले कंपनी में नौकरी लगी थी।

विज्ञापन
Youth dies in road accident in Jhajjar
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के झज्जर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। गांव दादरी तोए के पास हाइड्रा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें प्रवासी युवक की मौत हो गई। मृतक बिहार के भागलपुरी निवासी सितेश है। सितेश की एक सप्ताह पहले कंपनी में नौकरी लगी थी। वहीं, आरोपी हाइड्रा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत पर हाइड्रा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार को गांव दादरी तोए के पास सड़क पर बाइक और हाइड्रा की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बिहार के भागलपुरी निवासी सितेश नामक युवक की मौत हुई है। मृतक के भाई बादल ने बताया कि वह एक सप्ताह पहले ही झज्जर में काम करने आया था। रविवार देर शाम वह खाना लेने के लिए कंपनी से कमरे पर जा रहा था। तभी गलत दिशा से आ रहे हाइड्रा चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुंच युवक को सामान्य अस्पताल में भिजवाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


Youth dies in road accident in Jhajjar
मृतक विक्रांत की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
जोहड़ में डूबने से व्यक्ति की मौत
झज्जर के गांव कलोई में जोहड़ में व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गांव कलोई निवासी 46 वर्षीय विक्रांत दो दिन से गायब था। पुलिस ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था। नशे में वह जोहड़ में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed