{"_id":"62262e462ea29769087e64fe","slug":"youth-dies-after-collision-of-uncontrollable-car-in-bahadurgarh-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: बेकाबू कार की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल, यूपी के पीलीभीत का रहने वाला था मृतक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहादुरगढ़: बेकाबू कार की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल, यूपी के पीलीभीत का रहने वाला था मृतक
Mon, 07 Mar 2022 09:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 07 Mar 2022 09:39 PM IST
सार
रोहतक-दिल्ली रोड पर गणपति धाम के निकट रविवार रात को हादसा हुआ। पुलिस ने घायल की शिकायत पर अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
हरियाणा के बहादुरगढ़ में रोहतक-दिल्ली रोड पर गणपति धाम के निकट रविवार रात को एक तेज गति कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक मौका पाकर भाग गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे में जिस युवक की मौत हुई है वह उत्तर प्रदेश के जिला पीलीभीत का रहने वाला था।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के जिला शिवपुरी के गांव बामोर कलां निवासी प्रदीप राय गणपति धाम औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। रविवार शाम को काम समाप्त करके करीब साढ़े छह बजे वह और उसका दोस्त उमेश जायसवाल सब्जी खरीदने के लिए सांखोल गांव की तरफ जा रहे थे। उनसे कुछ ही कदम आगे एक और व्यक्ति पैदल चल रहा था।
विज्ञापन
प्रदीप राय ने बताया कि इसी बीच रोहतक की तरफ से एक कार काफी तेज गति में आई और पीछे से उसे टक्कर मार दी। साथ ही उसके आगे चल रहे युवक को भी टक्कर मारकर कार चालक भाग गया। प्रदीप ने बताया कि कार की टक्कर से वह सड़क किनारे जा गिरा और दोस्त उमेश बच गया। उनके आगे चल रहा युवक भी कार की टक्कर से सड़क पर काफी दूर जा गिरा।
विज्ञापन
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर पर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल युवक को मृत घोषित कर दिया, जो उनके आगे चल रहा था।
सेक्टर-6 थाना पुलिस ने छानबीन की तो मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला पीलीभीत के गांव आलियापुर के निवासी रामदयाल पुत्र मूलचंद के रूप में हुई। जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि घायल प्रदीप राय की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।