फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Younger brother killed elder brother in Jhajjar of Haryana

रिश्तों का कत्ल: घरेलू कलह में छोटे भाई ने शराब के नशे में साथियों के साथ मिलकर की बड़े भाई की हत्या

Sun, 14 Aug 2022 01:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 14 Aug 2022 01:05 AM IST
सार

किसी बात को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। शराब के नशे में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Younger brother killed elder brother in Jhajjar of Haryana
सामान्य अस्पताल में शव मिलने के इंतजार बैठे मृतक के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के झज्जर जिले के साल्हावास क्षेत्र के मातनहेल गांव में शुक्रवार की रात को एक छोटे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर बड़े भाई की चोटें मारकर हत्या कर दी है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन


जहां पर शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर उसके छोटे भाई व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने पुलिस के साथ मौका मुआयना कर वारदात से संबंधित साक्ष्य जुटाए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी अनुसार श्रवण पुत्र चतर सिंह निवासी मातनहेल व अजय पुत्र चतर सिंह दोनों सगे भाइयों में काफी दिनों से किसी बात को झगड़ा चला हुआ था। शनिवार की रात को करीब एक बजे के बीच शराब के नशे में अजय ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने भाई श्रवण की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी अजय के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार हैं। मृतक श्रवण की मां सावत्री ने बताया कि मृतक श्रवण उसका बड़ा था जो अविवाहित था। उसकी उम्र करीब 46 वर्ष थी। श्रवण व अजय  के बीच कई दिनों से झगड़ा चला हुआ था इस कारण वह 15 दिन पहले अपनी बेटी भतेेरी उर्फ सोनिया की ससुराल जुई कलां जिला भिवानी चली गई थी। रात को उसके पास एक पड़ोसी का फोन आया और उसे बताया गया कि किसी ने श्रवण की हत्या कर दी है।

घर के पास गली में श्रवण का शव पड़ा है। जिसके मुंह और सिर से काफी खून निकला हुआ है। सूचना पाकर वह अपनी बेटी के ससुराल जनों के साथ अपने घर पहुंची तो उसके बेटे श्रवण की हत्या कर शव गली में डाला हुआ था। जिसके मुंह व सिर से खून बह रहा था।  मृतक की मां ने छोटे बेटे अजय व उसके अन्य साथियों पर श्रवण की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।


शराब के नशे में अजय ने अपने बड़े भाई श्रवण की हत्या की है। जिसके खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मौका मुआयना करने के बाद जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सत्यपाल सिंह, निरीक्षक, थाना प्रभारी, साल्हावास।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed