फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Woman dies due to burning under suspicious circumstances in Jhajjar

झज्जर: संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से महिला की मौत, पिता ने आग लगाकर मारने का आरोप लगाया 

Wed, 16 Feb 2022 10:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 16 Feb 2022 10:44 PM IST
सार

मामले में महिला के पति सहित चार पर केस दर्ज किया गया है। महिला की 2008 में शादी हुई थी। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन
Woman dies due to burning under suspicious circumstances in Jhajjar
कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के झज्जर जिले के खुड्डन गांव में बुधवार की सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। महिला के पिता ने उसके ससुराल पक्ष के चार लोगों पर आग लगाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के पिता के बयान पर पति, ससुर, जेठ व उसकी बुआ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई में रखवाया है। गुरुवार को सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 

विज्ञापन


धर्मपाल पुत्र प्रभुदयाल गांव खोड़ थाना पाटोदी जिला गुरुग्राम ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसने वर्ष 2008 में अपनी लड़की रेखा की शादी मंजीत उर्फ मंदीप पुत्र ओमप्रकाश गांव खुड्डन जिला झज्जर के साथ की थी। उसका आरोप है कि करीब 3-4 साल से उसकी लड़की रेखा कहती थी कि ससुराल वालों ने परेशान कर रखा था। उसका कहना है कि बुधवार को करीब 7 बजे सुबह उसकी लड़की रेखा के जेठ धर्मेंद्र का उसके पास फोन आया। उसने कहा कि उनकी लड़की आग लगाकर मर चुकी है। उनका कहना है कि उनके दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन


धर्मपाल का कहना है कि जब वे रेखा की ससुराल में पहुंचे तो रेखा छत पर बने कमरे में जली हुई हालत में मृत पड़ी थी। उसका आरोप है कि रेखा की हत्या उसके पति मंजीत, जेठ धर्मेंद्र, ससुर ओमप्रकाश व ओमप्रकाश की बहन समा जो गांव खुड्डन में रेखा के पास ही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने रेखा की लाश को घर की छत पर डालकर उस पर तेल डालकर जला दिया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। जहां से एफएसएल टीम ने भी सुबूत जुटाए हैं।

पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भिजवा दिया है। गुरुवार को रोहतक पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। - दिलबाग सिंह, निरीक्षक, प्रभारी थाना माछरौली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed