फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two students died in road accident in jhajjar of Haryana

झज्जर में सड़क हादसा: दो छात्रों की मौत, दो घायल, दिल्ली के सुरहेड़ा गांव में पढ़ने जाते थे लोहट गांव के विद्यार्थी

Thu, 24 Feb 2022 11:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बादली, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बादली, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 24 Feb 2022 11:35 PM IST
सार

चारों छात्र मोटरसाइकिल से अपने गांव लोहट जा रहे थे तो जाफरपुर गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
Two students died in road accident in jhajjar of Haryana
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के झज्जर जिले के बादली गांव जाफरपुर के पास दिल्ली के सुरहेड़ा स्कूल में पढ़ने वाले गांव लोहट के दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। चारों छात्र बादली के नजदीकी गांव लोहट के रहने वाले थे और दिल्ली के गांव सुरहेड़ा में स्थित सरकारी स्कूल के विद्यार्थी थे। दिल्ली पुलिस ने मृतकों के शवों को जाफरपुर के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है।

विज्ञापन


दोनों घायल छात्रों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों में विनीत पुत्र कर्मबीर और आशीष पुत्र संजीत हैं। तुषार पुत्र मनजीत और नितिन पुत्र जयकंवार को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने पर लोहट गांव में मातम पसर गया और ग्रामीण दिल्ली के जाफरपुर अस्पताल पहुंचे। दो मासूमों की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है।
विज्ञापन


गुरुवार को रात होने की वजह से मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम होगा। बताया गया है कि परिवार की महिलाओं को अभी तक घटना से अवगत नहीं करवाया गया है। चारों छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरहेड़ा में 9वीं और 10वीं कक्षा में पढ़ते थे। गुरुवार को बाइक पर स्कूल से वापस लौट रहे थे तो बीच रास्ते हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed