फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three killed, one death, three injured

तीन हादसे, एक की मौत, तीन घायल

Mon, 28 Dec 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो Updated Mon, 28 Dec 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Three killed, one death, three injured

क्षेत्र में रविवार को हुए तीन हादसे हुए। पहला हादसे में रोहतक रोड पर गुढ़ा फ्लाईओवर से पहले लारेंस स्कूल के पास गुजर रही साइकिल सवार महिला मीना को कार ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन


हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचा पति भी हादसा देख बेसुध हो गया। दूसरी तरफ रोहतक के गांव काहनौर में झाडू पोचे के लिए मकान की तीसरी मंजिल पर गई महिला सीढ़ियों से गिर गई।
विज्ञापन


महिला के दोनों हाथ व एक पांव की हड्डी टूट गई। उसे पीजीआई रेफर किया गया। वहीं तीसरा हादसा बेरी रोड पर गांव धौड़ के पास हुआ।

कार को ओवरटेक करते वक्त ट्रक पलट गया, इसमें सके चालक परिचालक घायल हो गए। यहां करीब आधा घंटा तक जाम रहा। पुलिस ने हादसों को लेकर छानबीन में लगी है।

कार की टक्कर से बीस फूट दूर जाकर गिरी महिला, मौत
झज्जर। गांव जौंधी निवासी मीना (40) की शादी गांव दुबलधन में हुई है। फिलहाल वह पति आजाद व बच्चों के साथ जौंधी रह रही थी। रविवार को वह धार्मिक स्थल के पास रहने वाले अपने एक परिजन के पास आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में वह साइकिल से गांव जौंधी जा रही थी तो रोहतक रोड पर गुढ़ा फ्लाईओवर से पहले लोरेंस स्कूल के पास झज्जर की ओर से आई एक कार ने पीछे से उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद महिला साइकिल समेत उछलकर करीब 20 फुट दूर गड्ढों में जा गिरी। हादसे के बाद कार चालक भी संतुलन खो बैठा और कार सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई।

मीना की मौके पर ही तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद कार चालक एक अन्य गाड़ी में लिफ्ट लेकर मौके से फरार हो गया।

हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की छानबीन की। इसमें कुछ नए खरीदे हुए वस्त्र और मोबाइल फोन बरामद हुआ। हड़बड़ाहट में कार चालक अपने सामान को भी गाड़ी से नहीं ले जा सका। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं।

पत्नि को मृत देख पति बेसुध
हादसे की सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पत्नी को मृत देख पति आजाद सुध बुध खो बैठा। वह शव से लिपट कर रो पड़ा।

इससे पहले कि परिवार के सदस्य उसे संभाल पाते वह सदमे की वजह से बेसुध हो गया। झज्जर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

तीसरी मंजिल से सीढ़ियों से लुढ़की महिला, हालत गंभीर
झज्जर। गांव काहनौर, रोहतक में रविवार को एक महिला सवीना संदिग्ध परिस्थितियों में तीसरी मंजिल से गिरकर घायल हो गई।

महिला को परिजन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

महिला के दोनों हाथों और एक पांव की हड्डी टूट गई है। सवीना के साथ आए पति चरणदास ने बताया कि सवीना सुबह मकान की तिसरी मंजिल पर झाडू पोचा करने चढ़ी थी।

इसी दौरान सीढ़ियों में उसका पांव फिसल गया। वह सीढ़ियों से लुढ़कते हुए नीचे आ गिरी। शोर सुनकर परिवार के सदस्य वहां पहुंचे तो वह बेसुध थी।

तुरंत गाड़ी में उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस छानबीन में लगी है।

ट्रक पलटा, दो घायल, आधा घंटा लगा जाम

बेरी। ट्रक चालक अलवर निवासी रुकमूद्दीन व परिचालक अलवर निवासी जमशेदखान दोनों अपने ट्रक में बाजरा भरकर अलवर से पंजाब जा रहे थे।

जब वह गांव धौड़ के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही आल्टो कार ने ओवरटेक किया, जिससे ट्रक चालक संतुलन खो बैठा और ट्रक सड़क के बीचोंबीच पलट गया और चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए।


कार में सभी सवार मौके से फरार हो गए। हादसे के बाद दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई थी और जाम की स्थिति बन गई थी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और दोनों वाहनों को साइड में करवा दिया गया था और ट्रक चालक को चोट आने की बात सामने आई है और मामले की जांच आरंभ कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed