{"_id":"57fa83734f1c1b695228e22c","slug":"thief-thief-in-jhajjar-in-fauji-house-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह समारोह में गए फौजी के घर चोरों ने लगाई सेंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाह समारोह में गए फौजी के घर चोरों ने लगाई सेंध
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Sun, 09 Oct 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मॉडल टाउन स्थित एक सैनिक के मकान के ताले चटकाते हुए चोरों ने शनिवार देर रात हजारों की नकदी और लाखों के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। इससे पीड़ित परिवार को लाखों का नुकसान हो गया। वारदात के समय पीड़ित परिवार अपने रिश्तेदार के घर विवाह समारोह में गया हुआ था।
विज्ञापन
घर में चोरी की सूचना मिलने पर पीड़ित परिवार सदमे में है। बताया जा रहा है कि फौजी रामबीर इन दिनों छुट्टी पर आया हुआ है। वहीं आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस द्वारा इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
इस संबंध में पीड़ित कृष्णा देवी पत्नी रामबीर ने बताया कि वह अपने पति और बच्चों के साथ अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान पीछे से चोरों ने उनके मकान का ताला चटकाकर लाखों के जेवरात और 50 हजार की नकदी चोरी कर ली। चोरी की घटना की सूचना पड़ोसियों ने उसे फोन पर दी। सूचना मिलने पर कृष्णा जब पति और बच्चों के साथ घर आई तो उसे सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला। अलमारी में रखे सारे जेवरात गायब थे। बाद में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
शनिवार को दिनदहाड़े हुई थी शिक्षक के घर चोरी
शहर में चोरों का आतंक फैला हुआ है। शनिवार को पहले दिनदहाड़े और इसके बाद रात में हुई चोरी से लोगों में प्रशासन के प्रति रोष है। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों के बाद लोगों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि एक चोरी की वारदात की गुत्थी अभी सुलझती ही नहीं है कि दूसरी वारदात हो गई। शहरवासियों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की बात कही है।
यह बोले पुलिस अधिकारी
माडल टाउन क्षेत्र में फौजी के घर चोरी होने की सूचना मुझे मिली थी। मौके पर जाकर मामले की जानकारी ली गई है और साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
राजेश कुमार, सिटी चौकी, इंचार्ज झज्जर