{"_id":"d4ba948cec310097b83f0de3f5ec2fff","slug":"thief-in-government-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाव के राजकीय स्कूल से चोरों ने उड़ाए कंप्यूटर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तलाव के राजकीय स्कूल से चोरों ने उड़ाए कंप्यूटर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Thu, 05 Nov 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
गांव तलाव के राजकीय स्कूल में चोरों ने बीती रात कंप्यूटर लैब का ताला तोड़कर कंप्यूटर और अन्य सामान चोरी कर लिया। स्कूल खुलने पर चोरी का पता चला। सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव तलाव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में बीती रात को चोर घुस गए। बुधवार सुबह चौकीदार स्कूल पहुंचा तो कंप्यूटर लैब का दरवाजा उखड़ा मिला। उसने चोरी की सूचना स्कूल के एक शिक्षक को दी।
विज्ञापन
जांच की गई तो पता चला कि चोर स्कूल से एक प्रोजेक्टर, 3 सीपीयू व 3 एलसीडी ले गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना करते हुए लैब इंचार्ज से चोरी हुए सामान के बारे में जानकारी ली। साथ ही चौकीदार से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर ही एफएसएल टीम के सदस्य को भी बुलाया, जिसने फिंगरप्रिंट आदि नमूने लेकर आरोपियों के बारे में सुराग जुटाने की कोशिश की। घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है।