फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   theft, theft in Bahadurgarh, Bahadurgarh police, Bahadurgarh, haryana

मकान में चोरी, पीड़िता बोली, पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही

Sat, 08 Oct 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बहादुरगढ़
ब्यूरो / अमर उजाला, बहादुरगढ़ Updated Sat, 08 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
theft, theft in Bahadurgarh, Bahadurgarh police, Bahadurgarh, haryana
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : AmarUjala

बहादुरगढ़ सेक्टर-6 में चोरी व अन्य आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। बीती रात पुलिस चौकी के सामने मुख्य रोड पर ही बने गए मकान को चोरों ने रात के समय अपना निशाना बनाया और यहां से कई तोले सोने के जेवरात के अलावा लगभग नकदी व अन्य सामान को भी चुरा ले गए, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस स्टेशन में तीन बार जाने के बाद भी अधिकारियों ने कार्रवाई को लेकर ढुलमुल रवैया अपनाते हुए उससे ही अनाप-शनाप सवाल करने लगे। 

विज्ञापन


सेक्टर-6 के नंद द्वार वाले रोड पर पुलिस चौकी के साथ ही यहां के मकान संख्या 1204 में महिला सुनीता अपने किसी रिश्तेदार के मकान में कई साल से रहती है। सुनीता का कहना है कि वीरवार की रात को वह अपने किसी जानकार के निजामपुर रोड लाइनपार में एक बर्थ-डे कार्यक्रम में गए थे। मकान को सही तरह से लॉक किया हुआ था। जब वह सुबह पांच बजे यहां पहुंची तो बाहर के मुख्य गेट पर तो ताले लगे हुए थे जबकि अंदर कमरों के ताले को तोड़कर उसमें रखा सामान बिखराया हुआ था। आलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण के अलावा लगभग नकदी समेत अन्य कीमती सामान गायब था।
विज्ञापन


खंगाला हुआ था सामान
मकान के दो कमरों को चोरों ने विशेष तौर पर अपना निशाना बनाया। लेकिन जिस कमरे में बेड, आलमारी व अन्य सामान रखा हुआ था वह पूरी तरह से खंगाला हुआ था। बेड से भी कपड़े व अन्य चीजें बाहर निकाली हुई थी, जबकि आलमारी से एक-एक सामान को नीचे फर्श पर फेंका हुआ था। यहां रहने वाली सुनीता का आरोप है कि चोरों ने उसके मकान से लगभग 10 तोले सोना के अलावा कुछ चांदी के आभूषण, नकदी व अन्य सामान चुराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
पीड़ित महिला ने बताया कि उसका मकान पुलिस चौकी के बिल्कुल सटा हुआ है, लेकिन तीन बार वह स्वयं चौकी में आकर शिकायत देकर गई, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी कोई पुलिसकर्मी जांच के लिए नहीं पहुंचा। बाद में एक पुलिसकर्मी आया और उनके ही फोन से फोटो उतारे जाने की बात कहने लगा और एफआइआर दर्ज किए जाने के बाद कार्रवाई की बात कहकर चला गया। महिला ने पुलिस की इस तरह की ढुलमुल कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े किए हैं। 


तुरंत पहुंचे जांच के लिए
उधर, इस मामले में चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक तेलूराम ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही वे तुरंत जांच के लिए मकान पर पहुंचे और इस मामले में जांच की जा रही है। जो भी इस संबंध में कार्रवाई होगी तुरंत की जाएगी। आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पुलिस वारदात के सही कारणों का पता लगाने में लगी है। महिला पुलिस की कार्रवाई को लेकर जो सवाल उठा रही है वे सब बेबुनियाद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed