फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Theft in Delhi Police ASI house, jewelery and cash worth Rs 35 lakh stolen

Jhajjar: दिल्ली पुलिस के एएसआई के घर में घुसे चोर, 35 लाख रुपये के आभूषण और नकदी चोरी

Sun, 24 Jul 2022 01:48 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 24 Jul 2022 01:48 PM IST
सार

एएसआई सतीश के घर में चोरों ने बड़े शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम दिया है क्योंकि घर में कोई ऐसा खुला रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है कि जहां से चोर आसानी से घर में घुसा हो और बाहर निकला हो। किसी भी स्तर पर चोर ने कोई सबूत नहीं छोड़ा है।

विज्ञापन
Theft in Delhi Police ASI house, jewelery and cash worth Rs 35 lakh stolen
एएसआई के घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

झज्जर के बेरी गेट क्षेत्र में रात के समय दिल्ली पुलिस के एएसआई के घर में चोर घुस गए। चोरों ने करीब 35 लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण व एक लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली है। चोरी की घटना की सूचना एएसआई के भाई ने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बेरी गेट वार्ड नंबर 12 निवासी हितेंद्र गुर्जर पुत्र मलखान सिंह ने बताया कि उसका भाई दिल्ली पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात है और वह परिवार के साथ नोएडा में रहता है। उसने देखा कि उसके मकान के सामने भाई सतीश के मकान का ताला गायब है तो परिवार से पूछताछ करने पर पता चला कि परिवार के किसी भी व्यक्ति ने ताला नहीं खोला है। जब मकान के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था और अलमारियों के दरवाजों को उखाड़ा हुआ था। कमरे के अंदर रखी अलमारी का लॉकर भी उखाड़ कर बेड पर रखा हुआ था। चोरी के मामले की जानकारी मिलने के बाद सतीश भी झज्जर पहुंचा तो पता चला कि करीब 61 तोले सोने के आभूषण, एक किलोग्राम चांदी के आभूषण और एक लाख रुपये की नकदी गायब मिली।

विज्ञापन

एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत

पुलिस ने चोरी की घटना के बाद एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने मौका मुआयना करने के बाद सबूत जुटाने के प्रयास किए लेकिन बताया जा रहा है कि किसी वस्तु पर या दरवाजे, कुंडी का कोई भी फिंगरप्रिंट नहीं मिला है। मात्र एक डब्बी पर उंगली के निशान मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शातिराना अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

सतीश के घर में चोरों ने बड़े शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम दिया है क्योंकि घर में कोई ऐसा खुला रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है कि जहां से चोर आसानी से घर में घुसा हो और बाहर निकला हो। किसी भी स्तर पर चोर ने कोई सबूत नहीं छोड़ा है। एक डब्बी को छोड़कर फिंगरप्रिंट के निशान तक दिखाई नहीं दे रहे हैं। अलमारी की ताली की तलाश की गई है और दराज से ताली निकाल कर अलमारी को खोली गई है। लॉकर का दरवाजा उखड़ा गया है, लेकिन उसे उखाड़े के लिए किसी चोट आदि के निशान भी दिखाई नहीं दिए हैं।

चांदी के सिक्के मिले बैड पर

एक थैली में रखे चांदी के सिक्के बेड पर ही रखे मिले हैं। चोर चांदी के सिक्कों को मौके पर ही छोड़ गया है। सतीश ने बताया कि वह दिल्ली के एक बैंक में ड्यूटी पर तैनात था। उस समय वह बैंक में नए नोटों की कोई नई गड्डी आती थी उस समय वह बैंक से नोट बलवाकर नई गड्डी ले लेता था ताकि किसी समारोह में वह काम आ जाएं। इस लिए उसने एक लाख के नए नोटों की गड्डी एकत्रित की हुई थी।

एसपी से मिले परिजन

चोरी की वारदात के बाद परिजन एसपी वसीम अकरम से मिलने के लिए उनके निवास पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस की कई टीमों को मामले की गहनता से जांच करने के आदेश दिए हैं।


 

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - शेर सिंह, निरीक्षक, थाना प्रभारी, शहर झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed