फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Theft in a shop of jeweler in Bahadugarh

बहादुगढ़: ज्वेलर्स की दुकान में सेंधमारी, 40 लाख जेवर उड़ा ले गए बदमाश

Fri, 21 Jan 2022 01:57 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 21 Jan 2022 01:57 AM IST
सार

शहर थाने से मात्र पचास मीटर की दूरी पर वारदात हुई। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Theft in a shop of jeweler in Bahadugarh
दीवार में सेंध लगाकर इस फ्रिज के साथ से अंदर आए चोर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर थाने से मात्र 50 मीटर दूर दिल्ली-रोहतक रोड पर पुराने बराही मोड़ के निकट स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में बुधवार देर रात को सेंधमारी कर बदमाश करीब 40 लाख के जेवरात चुरा ले गए। चोर साथ लगते भूखंड की निर्माणाधीन दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और ज्वेलर्स की दुकान में रखी बहुत भारी वजनी तिजोरी को तोड़कर जेवरात उड़ा ले गए। इसमें दो दिन बाद होने वाली शादी के लिए एक ग्राहक के आर्डर पर बनाए गए आभूषण भी शामिल हैं। चोर कुछ 40 किलोग्राम चांदी व चांदी के आभूषण और डेढ़ सौ ग्राम सोने के साथ ही 80 ग्राम सोने के जेवर ले गए।

विज्ञापन


रतन ज्वेलर्स के मालिक ओमप्रकाश ने बताया कि वह बुधवार शाम को अपनी दुकान सुरक्षित बंद करके घर गए थे। गुरुवार सुबह पड़ोस के डॉ. रणबीर दहिया जब अपनी नई दुकान का निर्माण कार्य देखने भूखंड पर पहुंचे तो उन्होंने दीवार में सेंध लगी देखी। दहिया ने ही उन्हें (ओमप्रकाश) चोरी की सूचना दी। दुकान पर पहुंच कर उन्होंने जांच की तो करीब 40 लाख के जेवरात गायब थे।
विज्ञापन

 

सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस भारी दलबल के साथ मौके पर पहुंची और दुकान का मुआयना किया। जानकारी होने पर ज्वेलर्स एसोसिएशन  के सदस्य भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने चोरों का जल्द से जल्द सुराग लगाने और मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की  है। झज्जर से पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने भी मौके का जायजा लिया। डीएसपी पवन कुमार, डीएसपी राहुल देव समेत अपराध जांच शाखा पुलिस और शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed