{"_id":"6f66618e7d41666fa737bef0937c78a2","slug":"shop-burn-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में लगी आग, किराने का सामान जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में लगी आग, किराने का सामान जला
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटेल नगर के 66 फुटा रोड पर सोमवार की रात एक किराने की दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकान का कुछ हिस्सा भी गिर गया।
विज्ञापन
यहां किराए के मकान में रहने वाले दुकानदार राजकुमार ने बताया कि सोमवार की रात करीब 9 बजे बजे अपनी दुकान बंद करके गया था।
रात के अढाई-तीन बजे दुकान के साथ लगते मकान में रहने वाले लोगों ने धुआं उठता देखा तो वे बाहर निकले। पता चला कि उसकी दुकान में आग लगी हुई है।
फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिस पर वह व परिवार के अन्य सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास भी किया। लेकिन लपटें तेज होने के कारण पूरी दुकान आग की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी लेकर फायरमैन यहां पहुंचे। पुलिस पीसीआर की टीम भी मौके पर आई। जब तक फायर ब्रिगेडकर्मी आग पर काबू पाते तब तक दुकान में रखे दो बड़े फ्रिज, इनवर्टर, बैटरी, रैक, शो-केस, खाद्य सामान सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
दुकानदार राजकुमार ने अंदेशा जताया कि शॉर्ट-सर्किट से आग लगी है। दुकानदार ने बताया कि आग लगने से उसे लगभग चार लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार भी लगाई है।