फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   shoot the man jhajhar, fairing jhajhar, jhajhar/Bahadurgarh

घर में घुसकर दो लोगों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां

Thu, 28 Jul 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़ Updated Thu, 28 Jul 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
shoot the man jhajhar, fairing jhajhar, jhajhar/Bahadurgarh
crime - फोटो : Bureau
 थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव दूबलधन में पिछले 6 वर्ष पुरानी रंजिश के चलते एक बार फिर एक युवक की दिल्ली में गोली मारकर हत्या कर दी गई तो वहीं दूसरी ओर बुधवार सुबह उसी परिवार के सदस्य पर घर में घुसकर दो लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस वारदात में गोली एक युवक बाएं कंधे पर लगी है, उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत काफी गंभीर बताई जाती है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हमलावरों ने सुधीर नामक जिस युवक पर गोलियां चलाईं हैं, उसके चचेरे भाई की भी बीती देर रात दिल्ली में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस दोनों ही मामलों को एक दूसरे से जोड़कर जांच को आगे बढ़ा रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह करीब 5 बजे हथियारों से लैस दो युवक दीवार फांदकर सुधीर के मकान में जा घुसे और सुधीर पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इससे पहले की सुधीर व उसके परिजन कुछ समझ पाते युवकों ने राउंड दर राउंड फायर किए और फरार हो गए।
विज्ञापन

बताया जाता है कि घटना के समय सुधीर के भाई सुनील व सुमित भी घर पर ही थे, जिन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई। सुधीर को दो गोलियां लगी हैं। उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो बेरी थाना प्रभारी कुलबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना कर अपनी जांच को आगे बढ़ाया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए क्षेत्र की नाकाबंदी भी कराई, लेकिन आरोपी पुलिस पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में गांव के ही उमेश पुत्र सूरजमल व एक अन्य के खिलाफ इस संबंध में मामला दर्ज किया है। पीड़ित के परिजनों से मिली जानकारी अनुसार बीती रात सुधीर के चचेरे भाई अमित पुत्र वीरसेन की दिल्ली के मुखर्जी नगर क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। थाना प्रभारी कुलबीर के अनुसार दिल्ली में हुई अमित की हत्या के बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम बीती रात ही गांव दूबलधन आरोपियों को पकड़ने के लिए आई थी, लेकिन जब आरोपी हाथ नहीं लगे तो दिल्ली पुलिस की यह टीम वापस लौट गई। बाद में सुबह के समय सूचना मिली कि दूबलधन में ही सुधीर पर गोलियां बरसाई गई हैं। दोनों ही मामलों को पुरानी रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

 

थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि 6 वर्ष पूर्व गांव दूबलधन निवासी उमेश के चाचा का मर्डर किया गया था। जिसका आरोप अमित के चचेरे भाई सत्यवान पर है, जोकि जेल में है। इसी रंजिश में उमेश ने दिल्ली में पहले अमित का मर्डर किया और बाद में दूबलधन आकर सुधीर पर गोलियां बरसा दीं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं। थाना प्रभारी कुलबीर ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed