फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rs Five and Half lakh looted from customer service center operator in Badli

ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 5.50 लाख लूटे: कार सवार बदमाशों ने तानी पिस्तौल, आंखों में मिर्च डाल ले गए बैग

Mon, 14 Aug 2023 07:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बादली, झज्जर-बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बादली, झज्जर-बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 14 Aug 2023 07:23 PM IST
सार

कार सवार तीन बदमाशों ने पिस्तौल तानकर संचालक को धमकाया और आंखों में मिर्च डालकर रुपयों का बैग ले गए। लूट करने के बाद तीनों फरार हो गए। संचालक रात को केंद्र से नकदी लेकर घर लौट रहा था। बदमाशों ने अपनी गाड़ी अडाकर संचालक की कार रुकवाई।

विज्ञापन
Rs Five and Half lakh looted from customer service center operator in Badli
Loot demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के झज्जर जिले के बादली क्षेत्र के गोयला कलां गांव के पास एक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की आंखों में मिर्च डालकर पिस्तौल के बल पर साढ़े पांच लाख रुपये लूट लिए। बदमाश कार में सवार थे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गोयला कलां निवासी मनजीत सिंह भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक हैं। रविवार शाम को वे केंद्र से 5.50 लाख रुपये लेकर घर लौट रहे थे। उनके साथ उनके दोस्त जसबीर और केंद्र पर काम करने वाले अनिल भी थे। जब वे खेड़का गांव में अनिल को उतारकर रात करीब 10 बजे अपने गांव की ओर बढ़े तो फार्म के पास एक गाड़ी ने उनका रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन


गाड़ी से तीन युवक उतरे और उन पर पिस्तौल तान दी। उन्होंने धमकी देते हुए खिड़की खुलवा ली। मनजीत के अनुसार जैसे ही उन्होंने खिड़की खोली लुटेरों ने उनकी आंखों में मिर्च झोंक दी और गाड़ी में रखे साढ़े 5 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। एक आरोपी ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी और उसका मोबाइल फोन, जरूरी कागजात के साथ गाड़ी की चाबी भी छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट करने के बाद तीनों फरार हो गए। मनजीत ने पुलिस में लूट की सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस थाना प्रभारी रमेश चंद का कहना है कि मनजीत की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed