{"_id":"578e85184f1c1b1f7fc4bcc0","slug":"rape-rape-in-jhajjar-jhajjar-rape-fraud-with-girl-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Wed, 20 Jul 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर जिले के गांव में शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती ने मोहित नाम के युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि मोहित ने उसको शादी का झांसा देकर करीब छह महीने तक शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी करने से मना कर दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामले की जांच शुरू की और युवती का मेडिकल परीक्षण कराया। जिसमें बलात्कार की पुष्टि होने के बाद आगे की कार्यवाई अमल में लाते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया।
विज्ञापन