{"_id":"68cbde59862675f2e4038efe","slug":"police-arrested-18-accused-in-fake-call-center-case-in-jhajjar-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: झज्जर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 18 आरोपी गिरफ्तार, फ्लैट नंबर 701 में चल रहा था ठगी का खेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: झज्जर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 18 आरोपी गिरफ्तार, फ्लैट नंबर 701 में चल रहा था ठगी का खेल
Thu, 18 Sep 2025 04:03 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 18 Sep 2025 04:03 PM IST
सार
हरियाणा के झज्जर में पुलिस ने एक फ्लैट पर रेड कर वहां से 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। फ्लैट में फर्जी कॉल सेंटर चल रहा था और पकड़े गए लोग यहां काम करते थे।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के झज्जर में थाना साइबर क्राइम की टीम ने विदेशी नागरिकों के साथ तकनीकी सहायता मुहैया कराने के नाम पर उनके साथ साइबर फ्रॉड करने वाले एक कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त डॉक्टर राजश्री सिंह ने बताया कि थाना साइबर क्राइम झज्जर की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि ओमेक्स शुभांगन बहादुरगढ़ में टावर नंबर 17 के सातवें फ्लोर पर फ्लैट नंबर 701 में मयंक उर्फ एरिक और सन्नी निवासी दिल्ली अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बिना किसी अनुमति के फर्जी कॉल सेंटर चलाकर अमेरिका के नागरिकों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। इस सूचना पर साइबर थाना झज्जर प्रबंधक निरीक्षक सोमबीर की अगुवाई में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने उक्त स्थान पर पहुंची तो फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद मिला, जिसको खटखटाया गया तो एक लड़के ने दरवाजा खोला।
विज्ञापन
इसके बाद टीम ने अंदर जाकर देखा कि दो लड़के हाल में सोफे पर बैठकर अपने कानों में एयरफोन लगाकर शार्क पीबीएक्स डीलर के माध्यम से अंग्रेजी भाषा में लोगों से बात कर उन को थमने का कार्य कर रहे थे। इसके बाद फ्लैट के अलग-अलग कमरों में जाकर देखा तो अलग-अलग कमरों में लड़के लैपटॉप के माध्यम से अपने कानों में हैडफोन लगाकर शार्ट पीबीएक्स के माध्यम से अंग्रेजी में बातचीत करते हुए विदेशी नागरिकों के साथ साइबर ठगी करने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान
नैफी अरसलान निवासी मकान नंबर-सी5, लाजपत नगर साउथ दिल्ली, फहाद खान निवासी मकान नंबर-सी-700, मदनगीर अंबेडकर नगर दिल्ली, राजू कनवाल निवासी मकान नंबर- 213, टावर 3 कैपिटल ग्रीन करमपुरा मोतीनगर दिल्ली, मंयक उर्फ एरीक निवासी किशनगंज 21 लक्ष्मी नगर दिल्ली, पुलकित शर्मा निवासी मकान नंबर-280, सेक्टर-3 रोहिणी दिल्ली, पंकज चावला निवासी मकान नंबर-522, पोकेट 3, पश्चिमपुरी नई दिल्ली, अभिनय राज निवासी मकान नंबर-641, सुगामाउपुर्वा इंद्रानगर जिला लखनऊ उत्तरप्रदेश, दमन चंद्रा निवासी मकान नंबर-701, शिवालिक विहार, जीरकपुर पंजाब, गौरव कुमार वासी मोहल्ला पट्टी चौहान, जसपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड, राजीव सोंकर निवासी मकान नंबर-251, गली नंबर-2, हरचरणनगर लुधियाना पंजाब, चेतन सिंह निवासी मकान नंबर-61, सब एरिया, बन्नी पार्क, जयपुर राजस्थान, मोहम्मद जोहेब निवासी सदर रोड मोहम्मदाबाद गाजीपुर उत्तरप्रदेश, राहुल चावला निवासी मकान नं0 5/55, खिचड़ीपुर पूर्वी दिल्ली, आशुतोष निवासी मकान नंबर 8, किशनकुंज लक्ष्मीनगर पूर्वी दिल्ली, समार खान उर्फ समर खान निवासी मकान नंबर 20/21, चटाई मोहल्ला, कानपुर उत्तरप्रदेश, ध्रुव मोंगरे निवासी कुतुब एन्क्लेव, चकरपुर गुरुग्राम हरियाणा, रमन निवासी मकान नं0 6 गढी शेखावत पुर घुढाना मुजफरनगर उत्तरप्रदेश, सन्नी वासी मकान नंबर-11 भजनपुरा दिल्ली के रहने वाले हैं।
पुलसि आयुक्त ने की अपील
पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि ऐसी ठगी से बचने के लिए आप सीधे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। गलत ग्राहक सेवा नंबरों से बचें, क्योंकि जालसाज अक्सर गूगल पर नकली ग्राहक सेवा नंबर देते हैं। इसलिए किसी भी ग्राहक सेवा नंबर को गूगल पर सर्च करने से बचें। किसी भी कंपनी के ग्राहक सेवा नंबर या सहायता के लिए, सबसे पहले उस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और वहां से संपर्क जानकारी प्राप्त करें, इससे आपको सही नंबर मिल जाएगा। अगर आपके साथ इस प्रकार का फ्रॉड हो जाता है तो बेझिझक साइबर क्राइम थाना या नजदीकी पुलिस थाना में जाकर थाना में स्थापित साइबर डेस्क व नेशनल साइबर क्राइम रिपोटिंग पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर जाकर शिकायत दर्ज करवा सकते है। इसके अलावा राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर डायल कर अपनी शिकायत रजिस्टर्ड करा सकते हैं।