फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Neeraj Bawana gang shooter Naveen alias Bali was taken on nine days remand by Jhajjar police

Jhajjar: नीरज बवाना गैंग से जुड़े शूटर नवीन उर्फ बाली को नौ दिन के रिमांड पर लिया, जानलेवा हमले का है आरोपी

Thu, 11 May 2023 12:14 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 11 May 2023 12:14 AM IST
सार

तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कादयान खाप के प्रधान देवेंद्र उर्फ बिल्लू पर जानलेवा हमले का आरोपी है। कादयान खाप के प्रधान देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान सहित तीन को गोलियां मारी थी। 

विज्ञापन
Neeraj Bawana gang shooter Naveen alias Bali was taken on nine days remand by Jhajjar police
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद नीरज बवाना गैंग के शूटर व हिमांशु उर्फ भाऊ के सक्रिय सहयोगी नवीन उर्फ बाली को झज्जर पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। झज्जर सीआईए की टीम ने उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे 9 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है। नवीन पर 28 मार्च को बेरी में चेयरमैन प्रतिनिधि कादयान खाप के प्रधान देवेंद्र उर्फ बिल्लू और दो अन्य पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अनेक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


सीआईए झज्जर के पर्यवेक्षण अधिकारी डीएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि सुखबीर निवासी बेरी ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया था कि 28 मार्च को वह, उसका भाई महावीर और गांव के देवेंद्र व रणजीत उनके मकान के सामने बैठकर बातें कर रहे थे तभी एक सफेद रंग की कार आई, जिससे करीब तीन-चार युवक उतरे और उन्होंने उन पर गोलियां चलाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें देवेंद्र उर्फ बिल्लू, उसका भाई महावीर और पड़ोसी रणजीत को गोलियां लगीं। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना बेरी में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।

डीएसपी बेरी नरेश कुमार के नेतृत्व में सात विशेष टीमों का गठन किया गया था। सीआईए झज्जर के प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मामले के वांछित एक आरोपी व अन्य आपराधिक मामलों में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद आरोपी एवं बदमाश नवीन उर्फ बाली निवासी गांव सुल्तानपुर डबास दिल्ली को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत में पेश किया गया जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए 18 मई तक पुलिस रिमांड पर लिया गया।


एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि बदमाश ने उपरोक्त वारदात के संबंध में खुलासा किया था। आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास व आपराधिक साजिश के अनेक मामले दर्ज हैं। गिरफ्त में आया बदमाश नीरज बवाना आपराधिक गिरोह का सक्रिय सदस्य एवं मोस्ट वांटेड हिमांशु उर्फ भाऊ का सहयोगी है। आरोपी से पूछताछ में उसके आपराधिक गिरोह व उपरोक्त वारदात में शामिल अन्य लोगों के संबंध में खुलासा होने की संभावना है। मामले की जांच पड़ताल की कार्रवाई लगातार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed