{"_id":"57e1911a4f1c1b4f1da82c8c","slug":"murder-murder-in-jhajjar-crime-news-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर में ईंट मारकर युवक की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिर में ईंट मारकर युवक की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Wed, 21 Sep 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती रात बेरी थाने के अंतर्गत आने वाले गांव गोच्छी में अज्ञात लोगों ने एक युवक की देर रात सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के दौरान युवक खेतों से बरसाती पानी निकालने का काम कर रहा था। घटनाक्रम की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर बेरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
गांव गोच्छी निवासी अमरजीत झज्जर के सिंचाई विभाग में डीसी रेट पर लगा हुआ था और उसकी ड्यूटी विभाग की तरफ से ही बेरी के कबूलपुर मार्ग पर खेतों से बरसाती पानी निकालने में लगी हुई थी। परिजनों की माने तो अमरजीत बीती शाम सात बजे घर से कबूलपुर मार्ग पर जेएलएन के पास खेतों से पानी निकालने गया था। मंगलवार को ही अल सुबह गांव के ही किसी व्यक्ति ने अमरजीत का शरीर खून से लथपथ होने की सूचना परिजनों को दी। बाद में परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
अमरजीत खून से लथपथ वहां पड़ा हुआ था और उसके सिर में चोट के काफी गहरे निशान थे, जिससे अंदाजा यही लगाया जा रहा था कि अमरजीत की हत्या सिर में ईंट मारकर की गई है। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही बेरी के डीएसपी जितेंद्र, बेरी थाना प्रभारी कुलबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद सबूत जुटाने को एफएसएल टीम को बुलाया।
विज्ञापन
मामले में मृतक अमरजीत के भाई प्रवीण की शिकायत पर बेरी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। हालांकि शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयान में न तो किसी व्यक्ति से अमरजीत की कोई दुश्मनी होने, न ही किसी पर हत्या को लेकर शक जाहिर किया, लेकिन फिर भी पुलिस घटना के हर पहलू को लेकर मामले की जांच में जुटी है।
यह बोले पुलिस अधिकारी
गांव गोच्छी में युवक की हत्या की सूचना मिली थी और सूचना मिलने पर बेरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक के सिर में ईंट मारकर हत्या की गई है और मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। शव का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
पवन एएसआई जांच अधिकारी बेरी थाना