फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   man murdered in Jhajjar

झज्जर में वारदात:निवर्तमान सरपंच के नंबरदार पिता की नुकीली वस्तु से गोदकर हत्या, खुडन गांव में दिन निकलते हुई वारदात

Mon, 25 Apr 2022 10:57 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 25 Apr 2022 10:57 AM IST
सार

नंबरदार के बडे़ पुत्र के ससुर और दो सालों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है। नंबरदार का शव खेत में मिला मिला। सुबह घूमने गए थे।  

विज्ञापन
man murdered in Jhajjar
पूर्व सरपंच के पिता की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

झज्जर के खुडन गांव के निवर्तमान सरपंच के नंबरदार पिता की नुकीली वस्तु से वार करके हत्या कर दी गई। वह सुबह को घूमने गए थे। उनका शव सड़क से सटे सरोला गांव के खेत में पड़ा मिला। किसानों की सूचना पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के बडे़ पुत्र के ससुर और दो सालों सहित तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


खुडन गांव के निवर्तमान सरपंच दिनेश पुत्र सुमेर सिंह के अनुसार उसके पिता सुमेर सिंह सोमवार सुबह करीब 4.30 बजे रोजाना की तरह गांव से सुबाना रोड पर गए थे। सुबह करीब 6.30 बजे सूचना मिली की उसके पिता का शव सड़क के सटे सरोला गांव के खेतों में पड़ा है।
विज्ञापन


वह मौके पर पहुंचे लेकिन उससे पहले ही माछरौली थाना पुलिस वहां पहुंच चुकी थी। बकौल दिनेश उसके पिता के हाथ, छाती, कमर और चेहरे पर नुकीले हथियार से चोटें लगी थी। उनके मुंह और नाक से भी खून निकल रहा था। ऐसा लग रहा था नुकीली वस्तु से वार करके उनकी हत्या की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन बाद होनी थी सुमेर सिंह की गवाही
दिनेश का आरोप है कि उसका बड़ा भाई नवीन की शादी सिरसा में शीतल पुत्री विजय के साथ हुई थी। 19 जून 2020 को उसके भाई नवीन का ससुर विजय, साले मोहित, शिवम और सास आशा रोहतक में उसके पिता सुमेर सिंह और भाई नवीन के साथ मारपीट करके गए थे। उन्होंने उनके खिलाफ सिविल लाईन थाना रोहतक में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उसके पिता सुमेर सिंह गवाह थे। आरोप है कि  इस मुकदमे में उसके पिता सुमेर सिंह की जल्द ही गवाही होनी थी। दिनेश को शक है कि उसके पिता की हत्या उसके भाई के ससुर विजय, दो साले मोहित और शिवम निवासी सिरसा ने रंजिशन की है। दिनेश की शिकायत पर पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खेतों में गए किसानों ने दी सूचना
सरोला गांव के खेतों में पाइप एकत्रित कर रहे किसानों को शव पड़ा दिखाई दिया तो त्वरित पुलिस सहायता के नंबर 112 पर कॉल की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया तो मृतक की पहचान खुडन गांव निवासी नंबरदार सुमेर सिंह के रूप में हुई। 

 

मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - वसीम अकरम, एसपी, झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed