{"_id":"629ec93da6bed77d9f3b9756","slug":"man-murdered-his-wife-in-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder in Jhajjar: घरेलू कलह में पत्नी को कस्सी से काटा, पति के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Murder in Jhajjar: घरेलू कलह में पत्नी को कस्सी से काटा, पति के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Tue, 07 Jun 2022 09:13 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 07 Jun 2022 09:13 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी हजारीलाल पत्नी मालती के साथ जीवन ईट भट्ठे पर काम करने के लिए आया था। सोमवार की रात के समय उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
झज्जर में महिला की हत्या।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झज्जर के सिलानी गांव के पास एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले प्रवासी श्रमिक ने घरेलू कलह के चलते कस्सी से काटकर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और एफएसएल टीम को ही मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी हजारीलाल पत्नी मालती के साथ जीवन ईट भट्ठे पर काम करने के लिए आया था। सोमवार की रात के समय उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया और सोमवार देर रात करीब 3 बजे उसने अपनी पत्नी की कस्सी से काटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। - दीपक कुमार, थाना प्रभारी सदर, झज्जर।
विज्ञापन