फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar police took brother and father's accused on three-day remand in Double murder

दोहरा हत्याकांड: झज्जर पुलिस ने रिमांड पर लिया भाई और पिता का हत्या आरोपी, डाक कर्मी के शक ने खोला राज

Sun, 26 Oct 2025 02:12 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 26 Oct 2025 02:12 PM IST
सार

परिवार में लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। पुस्तैनी जमीन तीनों भाइयों के नाम हो चुकी थी, लेकिन जिस मकान में सभी रह रहे थे, वह जमनी खजान के नाम थी। आरोपी को आशंका थी कि पिता अपनी जमीन छोटे बेटे संजय के नाम कर देंगे।

विज्ञापन
Jhajjar police took brother and father's accused on three-day remand in Double murder
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

कलोई गांव में पिता और भाई की हत्या के आरोपी अशोक को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में फिलहाल सामने आया है कि 6 अगस्त को अशोक का उसके भाई संजय और पिता खदान के साथ विवाद हुआ था। विवाद में अशोक और संजय के बीच मारपीट भी हुई थी। इस दौरान अशोक का भी दांत टूट गया था जबकि अशोक ने पुलिस में सामने कबूल किया है कि लाठी, डंडों से मारकर उसने हत्या की है। हत्या करने के बाद आरोपी ने पिता और भाई के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। इसके बाद जमीन कों बहा दिया।

विज्ञापन


डाक कर्मी पहुंचा पेंशन को लेकर तो बताया हादसा
इस मामले में शक तक गहरा हुआ, जब डाक विभाग का कर्मी खजान के घर पहुंचा और खजान द्वारा दो माह की पेंशन नहीं लेने की बात कही। अशोक ने कर्मी को कहा था कि उसके पिता खजान की सड़क हादसे में मौत हो गई और उसकी पेंशन बंद कर दो। इससे शक और गहरा हो गया।
विज्ञापन




खरीदी गई जमीन बनी हत्या का कारण
परिवार में लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। पुस्तेनी जमीन तीनों भाइयों के नाम हो चुकी थी, लेकिन जिस मकान में सभी रहा रहे थे, वह जमनी खजान के नाम थी। आरोपी को आशंका थी कि पिता अपनी जमीन छोटे बेटे संजय के नाम कर देंगे। इसी आशंका और लालच ने उसे इतना बेरहम बना दिया कि उसने अपने ही पिता और भाई को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरेंसिक और पुन: जांच होगी
डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। चूँकि शवों का अंतिम संस्कार पहले ही हो चुका था, इसलिए पुलिस अब वैज्ञानिक तरीकों, घटनास्थल निरीक्षण, मोबाइल लोकेशन, कॉल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर केस को मजबूत करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed